1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुली की रिलीज से एक दिन पहले विजय, सामंथा और नयनतारा के घर छापेमारी

पुली की रिलीज से एक दिन पहले विजय, सामंथा और नयनतारा के घर छापेमारी

 Written By: IANS
 Published : Sep 30, 2015 04:04 pm IST,  Updated : Oct 01, 2015 12:10 pm IST

कोच्चि/चेन्नई: एक दिन भी नहीं बचा है दक्षिण भारत की बहुचर्चित फिल्म पुलि की रिलीज के लिए कि ये विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है। 'पुली' में किए गए कुछ बेहिसाब निवेशों की

पुली के स्टार्स विजय,...- India TV Hindi
पुली के स्टार्स विजय, सामंथा और नयनतारा के घर छापेमारी

कोच्चि/चेन्नई: एक दिन भी नहीं बचा है दक्षिण भारत की बहुचर्चित फिल्म पुलि की रिलीज के लिए कि ये विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है। 'पुली' में किए गए कुछ बेहिसाब निवेशों की रपटों के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को फिल्म के मुख्य अभिनेता और तमिल सुपरस्टार विजय, सामंथा रुथ प्रभु और नयनतारा के घर छापे मारे। सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु, केरल और हैदराबाद में कुल 32 जगहों पर छापेमारी की गई।

विजय, सामंथा और नयनतारा के घरों, कार्यालयों और अन्य संपत्तियों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापे मारे। नयनतारा के कोच्चि में स्थित घर और तिरुवल्ला में स्थित उनके पैतृक घर में छापे मारे गए। विजय की फिल्म 'पुली' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े:- श्रीदेवी की साउथ सिनेमा में धमाकेदार वापसी, देखिए 'पुलि' टीज़र

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "हमें रपट मिली कि 'पुली' में किए गए कुछ निवेशों का हिसाब नहीं है, जिसके तहत हमने ये छापे मारे।" इस फिल्म में श्रीदेवी भी मुख्य भूमिका में हैं और यह सुपरस्टार विजय के करियर की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है।

श्रीदेवी इस फिल्म में करीब दो दशक के बाद साउथ सिनेमा में वापसी कर रही है उनकी वेशभूषा चौका देने वली है। सिर पर सोने का मुकुट और सुनहरे कपड़ों में श्रीदेवी को एक पल के लिए तो पहचानना मुश्किल है। फिल्म में विजय और श्रीदेवी के अलावा हंसिका मोटवानी और श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। श्रुति हासन श्रीदेवी की बेटी के रूप में नज़र आएंगी वहीं हंसिका मोटवानी फिल्म में योद्धा का किरदार निभा रहे सुपरस्टार विजय की प्रेमिकी की भूमिका में दिखेंगी।

अगली स्लाइड में देखें फिल्म का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन