1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: 'फुकरे' की हिट जोड़ी पुलकित और वरुण की दोस्ती में आई दरार, सबके सामने ही एक दूसरे से लड़ पड़े

VIDEO: 'फुकरे' की हिट जोड़ी पुलकित और वरुण की दोस्ती में आई दरार, सबके सामने ही एक दूसरे से लड़ पड़े

 Published : Mar 07, 2018 07:34 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 07:34 pm IST

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्नस' में खूब धमाल मचाती हुई नजर आ चुकी है। इस फिल्म के बाद से ही ये दोनों इंडस्ट्री के अच्छे दोस्तों की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। लेकिन हाल ही में इनका एक वीडियो सामने आया है।

Pulkit- India TV Hindi
Pulkit

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्नस' में खूब धमाल मचाती हुई नजर आ चुकी है। इस फिल्म के बाद से ही ये दोनों इंडस्ट्री के अच्छे दोस्तों की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। लेकिन हाल ही में इनका एक वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद इन दोनों के फैंस काफी चौंक जाएंगे। दरअसस इस वीडियो में इन दोनों को एक दूसरे के साथ काफी बहस करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि फिल्म में तो पुलकित और वरुण कई बार एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते और बहस करते हुए दिखाई दे चुके हैं।

लेकिन असल जिंदगी में भी कभी इन दोनों को इस तरह से देखना पड़ेगा यह तो कभी इनके फैंस ने नहीं सोचा होगा। इस वीडियो में वरुण और पुलकित एक ट्रेन में बैठे हुए दिख रहे हैं। इसके बाद पुलकित, वरुण से टीटी को कुछ बताने के लिए कह रहे हैं। बस फिर क्या था दोनों जोर जोर से चिल्लाना शुरु हो जाते हैं। हालांकि इससे साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर दोनों किस बात पर लड़ रहे हैं।

इस वीडियो में पुलकित, वरुण पर चिल्ला रहे हैं, तभी वरुण उनसे कहते हैं कि, "तू मुझसे बदतमीजी से क्यों बात कर रहा है।" इसके बाद पुलकित अपनी सीट से उठते हैं नाराज होकर वहां से चले जाते हैं। बता दें कि 'फुकरे' सीरीज में वरुण को 'चूचा' और पुलकित को 'हनी' के किरदार में देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन