1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

 Published : Oct 02, 2021 10:09 am IST,  Updated : Oct 04, 2021 12:26 pm IST

ये मूवी पहले क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब एक हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों पर दस्तक देने जा रही है। इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहाद फासिल भी हैं।

pushpa release date final 17 Dec 2021 allu arjun Rashmika Mandanna and Fahadh Faasil film - India TV Hindi
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  Image Source : TWITTER

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की अपकमिंग मूवी 'पुष्पा' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। ये फिल्म क्रिसमस से एक हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों पर दस्तक देगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर #PushpaRaj ट्रेंड हो रहा है। फैंस इस मूवी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर बताया कि 'पुष्पा' की नई और फाइनल रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। ये मूवी पहले क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब एक हफ्ते पहले यानि 17 दिसंबर 2021 को सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरेगी। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की इस मूवी को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। 

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' दो हिस्सों में होगी रिलीज, रश्मिका मंदाना भी आएंगी नज़र

अगर पुष्पा क्रिसमस पर रिलीज होती तो रणवीर सिंह की फिल्म '83' के साथ क्लैश होता, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर रणवीर की मूवी सोलो ही रिलीज होगी। 

फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी और मैथरी मूवी मेकर्स के वाई. रविशंकर संयुक्त रूप से कहते हैं, "हमारा प्रयास मनोरंजन प्रदान करने और दर्शकों के लिए एक नाटकीय रिलीज के अनुभव को यादगार बनाने की दिशा में निर्देशित है। हमें उम्मीद है कि दर्शक एक्शन, रोमांस और भावनाओं के साथ इस मूवी को पसंद करेंगे। 'पुष्पा: द राइज' एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक अद्वितीय डकैती को दर्शाया गया है। भारतीय सिनेमा में ऐसी कहानी की खोज नहीं की गई है। हम अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के प्रशंसकों के साथ रिलीज की तारीख साझा करने के लिए उत्साहित हैं।"

'पुष्पा: द राइज' मुत्तमसेट्टी मीडिया के सहयोग से मैथरी मूवी मेकर्स के येर्नेनी और रविशंकर द्वारा निर्मित है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। बता दें कि ये फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल क्रिसमस से एक हफ्ते पहले रिलीज होने के लिए तैयार है, वहीं अगला भाग 2022 में रिलीज होने वाला है।

'पुष्पा: द राइज - पार्ट 1' आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की चोरी के इर्द-गिर्द घूमती है।

(IANS इनपुट) 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन