1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Radhe Shyam: वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, प्रभास ने किया प्यार का इज़हार, फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान

Radhe Shyam: वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, प्रभास ने किया प्यार का इज़हार, फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान

 Published : Feb 14, 2021 09:31 am IST,  Updated : Feb 14, 2021 09:50 am IST

इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी। प्री-टीजर रिलीज होने के बाद अब मूवी की छोटी-सी झलक दिखाई गई है।

Radhe Shyam Glimpse prabhas pooja hegde film Releasing in cinemas on 30th July 2021 - India TV Hindi
प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' की झलक Image Source : INSTAGRAM: ACTORPRABHAS

'बाहुबली' एक्टर प्रभास की अपकमिंग मूवी 'राधे श्याम' की झलक वैलेंटाइन डे के खास मौके पर शेयर कर दी गई है। इस छोटे से वीडियो में प्रभास, पूजा हेगड़े से अपने प्यार का इज़हार करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही ट्विटर पर #RadheShyamGlimpse ट्रेंड हो रहा है। 

प्रभास ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "इस दिन को राधे श्याम की झलक के साथ सेलिब्रेट करें। #ValentinesWithRS। ये मूवी 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"

14 फरवरी को इतने बजे रिलीज होगा 'राधे श्याम' का टीजर, प्रभास ने शेयर किया नया पोस्टर 

प्री-टीजर हुआ था रिलीज

इससे पहले बहुप्रत्याशित 'राधे श्याम' के मेकर्स ने फिल्म का एक छोटा प्री-टीजर जारी किया गया था, जिसमें फिल्म से 'लवर बॉय' प्रभास की झलक दिखाई गई। टीजर की शुरूआत प्रभास की ब्लॉकबस्टर हिट 'बाहुबली' के लुक से होती है जिसे 'साहो' तक दिखाया गया है, जिसके बाद उन्हें शाम को हल्की बर्फबारी के बीच चलते हुए दिखाया गया है, जिसमें सभी चीजें बेहद प्यारी दिख रही हैं।

इस फिल्म में लवर ब्वॉय बने थे प्रभास 

फिल्म की पहली घोषणा के बाद से, प्रशंसक पैन-इंडिया स्टार प्रभास को फिल्म में खूबसूरत अदाकारा पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लगभग एक दशक के बाद प्रभास को रोमांटिक भूमिका निभाते हुए देखना दिलचस्प होगा। स्टार को आखिरी बार 'डार्लिग' में लवर बॉय के अवतार में देखा गया था।

सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग हुई शुरू, निर्देशक ओम राउत ने किया ट्वीट

'राधेश्याम' एक बहुभाषी फिल्म होगी जो राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत होगी। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन