मुंबई: फिटनेस फ्रीक एक्टर राहुल देव का कहना है कि वह युवाओं में उनके स्वास्थ्य को लेकर पहले के दिनों की तुलना में अधिक जागरूकता देखते हैं। 'लव, स्कैंडल एंड डॉक्टर्स' सीरीज में डॉ. राणा के उनके हालिया किरदार ने प्रशंसकों को प्रभावित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद को कैसे फिट रखते हैं।
"मैं अपने मॉडलिंग के दिनों में एक फिटनेस उत्साही और एक सुपरमॉडल रहा हूं। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि पुरुष अपने व्यक्तित्वों को संवारने और उनपर काम कर रहे हैं। लोगों में आम जागरूकता पिछले एक दशक में कई गुना बढ़ गई है। लोग अपने शरीर का सम्मान करने लगे हैं।"
अभिनेता ने कहा, "पिछले कुछ वर्षो में, मैं रिफाइन शक्कर और मीठे पदार्थो से दूर रहा। हम वही हैं जो हम खाते हैं और जैसा हम महसूस करते हैं।"
इनपुट- आईएएनएस
यहां पढ़ें
अक्षय कुमार ने कहा 'तेरी मिट्टी' एक एहसास है, गाने ने पूरे किए 1 बिलियन व्यूज
इमरान हाशमी 4 बड़ी फिल्मों के साथ आ रहे हैं फैंस के सामने
बिग बॉस कपल एजाज खान -पवित्रा पुनिया शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहेंगे- रिपोर्ट