1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लोगों के बीच 'बाहुबली' का जुनून खत्म नहीं करना चाहते राजामौली

लोगों के बीच 'बाहुबली' का जुनून खत्म नहीं करना चाहते राजामौली

 Published : May 19, 2017 02:06 pm IST,  Updated : May 19, 2017 02:09 pm IST

‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ ने दुनियाभर में शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया है। राजामौली का मानना है कि 'बाहुबली' की छवि फिल्म के स्तर से काफी आगे बढ़ चुकी है और इसमें अपार संभावनाएं हैं। राजामौली ने यह भी कहा कि वह 'बाहुबली' की कल्पना को यहीं समाप्त नहीं

baahubali
baahubali

उल्लेखनीय है कि 'बाहुबली' में राजमाता शिवगामी का किरदार भी बेहद मजबूत था। इस किरदार की उत्पत्ति की कहानी उपन्यास 'द राइज ऑफ शिवगामी' में बताई गई है। आनंद नीलकंठ द्वारा लिखित यह उपन्यास तीन भागों में है। 'बाहुबली' के कार्टून सीरीज में का नाम 'बाहुबली : द लॉस्ट लेजेंड' है। राजामौली का कहना है कि वह इस माध्यम के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। राजामौली ने कहा, "मैं डिज्नी फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं खुश हूं कि 'बाहुबली' को कार्टून सीरीज के जरिए दर्शाया जा रहा है।"

'बाहुबली: द लॉस्ट लेजेंड' की दूसरी कड़ी शुक्रवार को 'अमेजॉन प्राइम' में लांच की जाएगी। एनिमेशन फिल्म के निर्देशन के बारे में राजामौली ने कहा कि 'बाहुबली' को दर्शकों तक पहुंचाने में उन्हें पांच साल का समय लगा। एनिमेशन फिल्म काफी समय लेती है और उन्हें नहीं लगता कि वह इस परियोजना पर फिर से इतना समय दे सकते हैं।

'बाहुबली: द कॉनक्ल्यूजन' की सफलता को लेकर राजामौली अब भी हैरत में हैं। उन्होंने कहा, "सच कहूं, तो हम इस प्रकार की सफलता की उम्मीद कर रहे थे। हमने इसके लिए लंबा इंतजार और प्रयास किया। अब जब यह हमें मिली है, तो इस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। मैं अब भी इस भावना को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं। इस सफलता पर भरोसा कर पाना मुश्किल है।"

इस प्रकार की सफलता से अगली बड़ी फिल्म के निर्माण के लिए प्रेरित होने के बारे में राजामौली ने कहा, "काफी समय से मेरी इच्छा ऐतिहासिक गाथा महाभारत पर फिल्म के निर्माण की है। आप इसके स्तर का अंदाजा लगा सकते हैं और यह हर किसी की सोच से परे होगी। हालांकि, मुझे नहीं पता कि मेरी यह इच्छा कब पूरी होगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन