1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, धनुष के नाम होगा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, धनुष के नाम होगा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

 Published : Apr 01, 2021 10:13 am IST,  Updated : Apr 01, 2021 01:04 pm IST

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पांच सदस्यों की ज्यूरी ने ये फैसला किया है।

रजनीकांत- India TV Hindi
रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब  फाल्के पुरस्कार, 5 लोगों की जुरी मेंबर ने किया फैसला Image Source : INSTAGRAM/PTI

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पांच सदस्यों की ज्यूरी ने ये फैसला किया है। इसके साथ ही अभिनेता धनुष को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Dhanush
Image Source : INDIA TVअभिनेता धनुष को मिलेगा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

पांच सदस्यों की ज्यूरी की बैठक में सर्वसम्मति से रजनीकांत को दादा साहेब भाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया है। इस बारे में घोषणा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, ''हमे इस बात की खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय-समय पर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला। इस साल के लिए रजनीकांत के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को घोषित करते हुए हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।'' 

नई दिल्ली में पुरस्कार की घोषणा करते हुए, मंत्री ने कहा कि चुनाव सर्वसम्मति से ज्यूरी के सदस्यों द्वारा किया गया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। पांच सदस्यों की ज्यूरी में आशा भोसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई शामिल थे।

जावडेकर ने कहा, ''50 साल से रजनीकांत फिल्मी दुनिया के बेताज बादशाह रहे हैं। सूरज की तरह उनका काम है, प्रतिभा, लगन और मेहनत से उन्होंने लोगों के दिलों में अपना स्थान कायम किया है। ये पुरस्कार वितरण 3 मई को होगा। इसी दिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिए जाते हैं।'' 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन