Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार हिरानी बर्थडे स्पेशल: एक ऐसा डायरेक्टर जिसने सिर्फ 5 फिल्में निर्देशित की और सारी हुईं सुपरहिट

राजकुमार हिरानी बर्थडे स्पेशल: एक ऐसा डायरेक्टर जिसने सिर्फ 5 फिल्में निर्देशित की और सारी हुईं सुपरहिट

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Nov 20, 2021 09:34 am IST, Updated : Nov 20, 2021 09:42 am IST

आज राजकुमार हिरानी अपना जन्मदिन मना रहे है, आइए उनकी पांचों फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

राजकुमार हिरानी बर्थडे स्पेशल- India TV Hindi
Image Source : TWITTER राजकुमार हिरानी बर्थडे स्पेशल

हिंदी सिनेमा के सबसे लोक्रपिया और सफल कहानीकारों में से एक, राजकुमार हिरानी को शायद 100 प्रतिशत सफलता दर के साथ हिंदी सिनेमा के एकमात्र फिल्म निर्माता होने का श्रेय दिया जा सकता है। हालांकि उन्होंने अपनी फिल्मी यात्रा में अब तक केवल 5 फिल्मों का निर्देशन किया है, लेकिन उनकी दृष्टि और कहानी कहने की शैली ने उन्हें इतना लोकप्रिय बना दिया कि उनकी हर फिल्म सुपरहिट रही। यही वजह है कि उन्हें दर्शकों, उद्योग और आलोचकों से समान रूप से प्रशंसा मिली है। 

 आज फिल्म निर्माता अपना जन्मदिन मना रहे है, आइए उनकी पांचों फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

मुन्नाभाई एमबीबीएस (2003)

संजय दत्त, अरशद वारसी और विद्या बालन अभिनीत उनकी पहली फिल्म ने ही उन्हें एक मास्टर कहानीकार का टैग दिला दिया। न केवल यह फिल्म उस वर्ष की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई, बल्कि मुन्ना और सर्किट के प्यारे पात्र घर-घर में लोकप्रिय हो गए। साथ ही फिल्म ने कई सोशल भी दिए थे।

लगे रहो मुन्नाभाई (2006)

Munnabhai M.B.B.S के बाद इसका दूसरा पार्ट साल 2006 में आया, फिल्म का नाम था लगे रहो मुन्ना भाई। इस फिल्म में पहले भाग की तरह उन्हीं अभिनेताओं को दिखाया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था । महात्मा गांधी के सिद्धांतों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कॉमेडी आधारित यह ड्रामा एक मजेदार टेक था। 

3 इडियट्स (2009)

हिंदी सिनेमा की टॉप 10 फिल्मों में से एक के रूप में पहचान बनाने वाली, 3 इडियट्स किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र के लिए एक सिलेबस की तरह है। वास्तविक जीवन और शिक्षा में आमने-सामने की प्रतिस्पर्धा पर आधारित, 3 इडियट्स एक दिल छू लेने वाले सोशल मैसेज के साथ मज़ेदार और मनोरंजक थी। 

पीके (2014)

'3 इडियट्स' की अपार सफलता के बाद, राजू हिरानी ने आमिर खान के साथ एक बार फिर एक दिलचस्प और हटके कहानी के माध्यम से एक आदमी, एक एलियन के साथ पृथ्वी के लोगों को धर्म और भगवान के नाम पर फैली तमाम कुरीतियों के बारे में जागरूक करने के लिए सहयोग किया। फिल्म में अनुष्का शर्मा और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। 

संजू (2018)

उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म में से एक, संजू ने पहली बार हिरानी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी रणबीर कपूर को एक साथ लाया, जिसमें उन्होंने पर्दे पर अनुभवी अभिनेता संजय दत्त की भूमिका निभाई थी। दिल को छू लेने वाली इस कहानी में विक्की कौशल और अनुष्का शर्मा भी थे, फिल्म ने कथानक के लिए कई पुरस्कार जीते, साथ ही रणबीर को अपार पहचान दिलाई।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement