1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बधाई दो' में राजकुमार राव के साथ बनी भूमि पेडनेकर की जोड़ी, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

'बधाई दो' में राजकुमार राव के साथ बनी भूमि पेडनेकर की जोड़ी, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

 Published : Oct 18, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Oct 18, 2020 02:20 pm IST

आयुष्मान खुराना की हिट फिल्म 'बधाई हो' का सीक्वल बन रहा है, जिसमें राजकुमार राव लीड रोल में दिखाई देंगे।

Rajkummar Rao and Bhumi Pednekar to star in Badhaai Do- India TV Hindi
'बधाई दो' में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर Image Source : INSTAGRAM

आयुष्मान खुराना की हिट फिल्म 'बधाई हो' का सीक्वल बन रहा है, जिसमें राजकुमार राव लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की एंट्री हुई है। राजकुमार और भूमि पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म को हर्षवर्धन कुलकर्णी डायरेक्ट करेंगे। 

भूमि पेडनेकर ने राजकुमार राव संग हाथ मिलाते हुए फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "राजकुमार राव अब बधाई दो का वक्त आ गया है। मिलते हैं सेट पर। जनवरी 2021।"

'छलांग' का ट्रेलर आते ही बोले राजकुमार राव, 'दर्शक वास्तविक कैरेक्टर को देखना चाहते हैं'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बधाई दो' में राजकुमार राव एक कॉप का किरदार निभाएंगे, जबकि भूमि पीटी टीचर बनेंगी। इस मूवी के अलावा राजकुमार राव 'छलांग', 'लूडो' और 'रूही अफ्जाना' फिल्म में नज़र आएंगे। वहीं, भूमि पेडनेकर 'तख्त' में दिखाई देंगी। 

'बधाई हो' पर दर्शकों ने लुटाया था प्यार

बधाई हो की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सीकरी सहित कई स्टार्स नज़र आए थे। इसकी फिल्म का टॉपिक एकदम अलग था। इसने समाज की पुरानी सोच को बदलने का सराहनीय प्रयास किया। बुढ़ापे में प्रेग्नेंट होने की वजह से बड़े बच्चों से लेकर रिश्तेदार-पड़ोसी तक का व्यवहार कैसे बदल जाता है, इसमें बखूबी पेश किया गया था। कॉमेडी के अंदाज में गंभीर विषय को बेहद सरलता से पर्दे पर दिखाया गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन