1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव-जान्हवी कपूर करने आ रहे हैं आपके दिलों पर कब्जा, शुरू हुई 'रूह-अफजा'

राजकुमार राव-जान्हवी कपूर करने आ रहे हैं आपके दिलों पर कब्जा, शुरू हुई 'रूह-अफजा'

 Published : Jun 14, 2019 09:13 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 09:16 pm IST

अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'रूह-अफजा' की शूटिंग आखिरकार शुरू हो ही गई।

रूह-आफ्जा'- India TV Hindi
रूह-आफ्जा' Image Source : INSTAGRAM

मुंबई:अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'रूह-अफजा' की शूटिंग आखिरकार शुरू हो ही गई। मैडॉक फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर अकांउट से एक पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा है : करने आ रहे हैं अटेंशन को कब्जा, आज से शुरू होती है 'रूह-अफजा'। फिल्म के क्लैपबोर्ड के साथ एक तस्वीर को साझा करते हुए राजकुमार ने भी इसी कैप्शन को लिखा है।

इस फिल्म के साथ राजकुमार और जान्हवी पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है और हार्दिक मेहता इस फिल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में राजकुमार और जाह्न्वी के अलावा वरुण शर्मा भी हैं।

यह फिल्म साल 2020 के 20 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म 'स्त्री' और 'मेड इन चाइना' के बाद इस फिल्म में राजकुमार तीसरी बार विजान के साथ काम करने जा रहे हैं।

Also Read:

बिग बॉस फेम साहिल खान ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत, शेयर की थी अश्लील फोटो

वरुण धवन के करीब है हिप हॉप डांस स्टाइल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन