नई दिल्ली: 'क्वीन' और 'मेंटल है क्या' के बाद राजकुमार राव और कंगना रनौत की जोड़ी एक बार फिर बनने वाली है। दोनों अनुराग बासु की अगली फिल्म 'इमली' में साथ नजर आएंगे। राजकुमार ने गुरुवार को लैक्मे फैशन वीक-2018 के दौरान मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "हां, मैं अनुराग सर की फिल्म 'इमली' में काम कर रहा हूं, जिसमें कंगना रनौत भी हैं।"
Related Stories
राजकुमार फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'स्त्री' की तैयारियों में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं। यह 31 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है।
डायरेक्टर राज निदीमोरू और कृष्णा डीके पहले हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’ को डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन समय की कमी की वजह से उन्हें इस फिल्म के निर्देशन से खुद को दूर करना पड़ा।
‘गो गोवा गोन’ को डायरेक्ट करने वाले निदीमोरू और डीके ने बताया कि उन्होंने यह स्क्रिप्ट मूल रूप से डायरेक्शन के लिए लिखी थी।
दोनों ने पीटीआई...भाषा को बताया, ''जब मैंने ‘स्त्री’ लिखी तो हम इसका निर्देशन करने के बारे में सोच रहे थे...लेकिन समय की बाध्यता आ गई और इसे आगे बढ़ाने के लिए हमारे पास समय नहीं था।''
निदीमोरू ने बताया कि जब वह पिछले साल इस फिल्म की पटकथा लिख रहे थे तो उन्हें एमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरिज “फैमिली मैन’ के लिए हामी भरनी पड़ी। वहीं ‘स्त्री’ जैसी फिल्म को बनाने में देर करना भी सही नहीं था।
Also Read:
Bigg Boss 12: दलजीत कौर के एक्स हसबैंड शालीन भनोट की होगी शो में एंट्री!
संजय दत्त के 'कमली' जल्द कर सकते हैं शादी, 2 साल से है अफेयर!
इस साल शाहरुख खान जन्मदिन के मौके पर फैंस को देंगे खास तोहफा, ‘जीरो’ को लेकर सामने आई बड़ी खबर