जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा के फैंस दोनों की शादी को लेकर उत्साहित हैं वहीं उनकी शादी के कार्ड की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। कार्ड से उनकी शादी का दिन, तारीख और स्थान की पुष्टि हो गई है। कार्ड नीले रंग का है इसमें झूमर, कमल आदि बना हुआ है। ये कार्ड फैन पेज पर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है- "राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी में आमंत्रित करता है। जो सोमवार 15 नवंबर 2021 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में है।"
Related Stories
Woh Ladki Hai Kahaan से सामने आया तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी का फर्स्ट लुक
कल ही राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इस क्लिप में अभिनेता को अपने मंगेतर को प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठे देखा जा सकता है। एड शीरन के गाने परफेक्ट के साथ दोनों ने रिंग एक्सचेंज की।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
'स्त्री' अभिनेता और उनकी लेडी लव पत्रलेखा को सफेद रंग की पोशाक में देखा गया। एक तरफ जहां राजकुमार ने मैचिंग स्नीकर्स के साथ सफेद कुर्ता पहना था, वहीं दूसरी तरफ पत्रलेखा ने सफेद और सिल्वर स्लिट गाउन चुना।
लव स्टोरी के बारे में बात करें तो राजकुमार राव, पत्रलेखा को एक एड में देखकर मोहित हो गए थे। वहीं पत्रलेखा ने फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' के बाद जब रियल लाइफ में राजकुमार राव को देखा तो उनसे दूरी बना ली थी क्योंकि उन्हें लगता था राजकुमार रियल लाइफ में भी वैसे ही होंगे।
इन दोनों ने 2014 में रिलीज हुई हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट्स और वेब शो बोस: डेड/अलाइव में भी साथ काम किया है।