1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'हिट' के हिंदी रीमेक में दिखेगी राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी

तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'हिट' के हिंदी रीमेक में दिखेगी राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी

 Published : Jul 09, 2021 03:56 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 03:56 pm IST

"हिट - होमिसाइड इंटरवेंशन टीम", एक पुलिस वाले की कहानी बताती है जो एक लापता महिला की तलाश में रहता है।

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा - India TV Hindi
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा  Image Source : INSTAGRAM-RAJKUMMAR/SANYA

मुंबई: तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'हिट' के हिंदी रीमेक में अभिनेता राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा नजर आने वाली हैं। सान्या ने कहा, "मैंने 'हिट' देखी है और मुझे वास्तव में फिल्म की अवधारणा पसंद आई है। जब मुझे फिल्म की पेशकश की गई, तो मैंने तुरंत हां कह दिया। यह एक बहुत ही रोचक और दिलचस्प कहानी है जो बड़े पैमाने पर दर्शकों के योग्य है और राज के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"

"हिट - होमिसाइड इंटरवेंशन टीम", एक पुलिस वाले की कहानी बताती है जो एक लापता महिला की तलाश में रहता है।

ऑरिजनल फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी और संयुक्त रूप से दक्षिण स्टार नानी और प्रशांति टिपिरनेनी द्वारा निर्मित थी। फिल्म में विश्व सेन और रूहानी शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म विक्रम की कहानी बताती है, जो एक पुलिस अधिकारी है, जो प्रीती नाम की एक लापता लड़की की जांच के दौरान एक व्यक्तिगत त्रासदी से जूझ रहा है। शैलेश कोलानू निर्देशित फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन में है और जल्द ही फ्लोर पर जाएगी।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन