1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने बताया, इस साल ऑस्कर में भारत के लिए हैं अच्छे मौके

राजकुमार राव ने बताया, इस साल ऑस्कर में भारत के लिए हैं अच्छे मौके

 Published : Nov 17, 2017 07:20 am IST,  Updated : Nov 17, 2017 07:20 am IST

राजकुमार राव की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'न्यूटन' इस साल ऑस्कर में शामिल किया गया है। राजकुमार का कहना है कि ऑस्कर में भारत के पास इस वर्ष अच्छे अवसर हैं। उनकी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'न्यूटन' को इस वर्ष आधिकारिक रूप से बेहतरीन विदेशी भाषा...

rajkummar rao- India TV Hindi
rajkummar rao

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'न्यूटन' इस साल ऑस्कर में शामिल किया गया है। राजकुमार का कहना है कि ऑस्कर में भारत के पास इस वर्ष अच्छे अवसर हैं। उनकी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'न्यूटन' को इस वर्ष आधिकारिक रूप से बेहतरीन विदेशी भाषा की श्रेणी में भेजा गया है। राजकुमार राव ने कहा, "फिल्म 'न्यूटन' जैसी फिल्म के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना जबरदस्त अनुभव है। हम महसूस कर रहे हैं कि इस वर्ष ऑस्कर में हमारे पास अच्छी संभावना है। हमलोग बेहतर की उम्मीद कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "'न्यूटन' की टीम निर्देशक अमित वी. मसूरकर और निर्माताओं के साथ लॉस एंजेलिस में है। वे लोग सच में बहुत मेहनत कर रहे हैं। वहां रोजमर्रा के आधार पर फिल्म की बहुत सारी स्क्रीनिंग की जा रही है।" राव ने कहा, "हमने कुछ दिन पहले अमेरिकन फिल्म संस्थान में इस फिल्म की स्क्रीनिंग की थी। हॉलीवुड से बहुत सारे इस स्क्रीनिंग में मौजूद थे। मैं चोट की वजह से वहां नहीं जा सका, लेकिन मैं वहां की सभी फन को मिस कर रहा हूं। मैं इस बात को लेकर निश्चित हूं कि न्यूटन की टीम बहुत मेहनत कर रही है। फिल्म प्रमोशन के लिए बहुत पैसे खर्च किए जा रहे हैं।"

अक्टूबर में रियलिटी टीवी शो 'लीप सिंग बेटल' की शूटिंग के दौरान उनके पांव में फ्रेक्चर आ गई थी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही लास एंजेलिस में 'न्यूटन' की टीम के साथ जुड़ेंगे। यह फिल्म एक सरकारी क्लर्क को नक्सल प्रभावित इलाके में भेजने और उसके बाद वहां विचारधारा के स्तर पर उठापटक के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के आंतरिक इलाकों में शूट किया गया है। बता दें कि 'न्यूटन' भारत में सितंबर में रिलीज की गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन