1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार रजनीकांत ने फैमिली के साथ पहले ही किया बर्थ डे सेलिब्रेट, देखे तस्वीरें

सुपरस्टार रजनीकांत ने फैमिली के साथ पहले ही किया बर्थ डे सेलिब्रेट, देखे तस्वीरें

 Published : Dec 04, 2019 09:09 am IST,  Updated : Dec 04, 2019 09:22 am IST

रजनीकांत 12 दिसंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। उन्होंने बर्थ डे से पहले ही परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन किया।

rajnikanth birthday celebration- India TV Hindi
रजनीकांत बर्थ डे सेलिब्रेशन

सुपरस्टार रजनीकांत 12 दिसंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। रजनीकांत के जन्मदिन को साउथ में किसी त्यौहार से कम नहीं समझा जाता है। हर साल उनका बर्थ डे फैन्स त्यौहार की तरह मनाते हैं। हालांकि उनके जन्मदिन में अभी कुछ दिन बाकि हैं मगर सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। सुपरस्टार की राशि के मुताबिक उनका जन्मदिन 2 दिसंबर को था। इस दिन को चेन्नई में उनके घर पर ट्रेडिशनल अवतार में मनाया गया।​

बर्थ डे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में रजनीकांत अपनी पत्नी लता के साथ पूर्थि पूजा करते नजर आ रहे हैं। पूजा में रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत भी शामिल हुईं। पूजा में घर को फूलों से सजाया गया था।

हाल ही में रजनीकांत गोवा में ईफी अटेंड करने गए थे। जहां उन्हें स्पेशल आइकन ऑफ गोल्डन जुबली अवार्ड से नवाजा गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फैन्स को रजनीकांत की फिल्म दरबार का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के पोस्टर सलमान खान, कमल हसन, मोहनलाल ने रिलीज किए थे। यह फिल्म 15 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन