1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, अक्षय कुमार ही हैं असली खिलाड़ी

खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, अक्षय कुमार ही हैं असली खिलाड़ी

 Published : Feb 07, 2018 05:59 pm IST,  Updated : Feb 07, 2018 05:59 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म महावारी से जुड़े अहम मुद्दे पर आधारित है। इसके अलावा अब वह अपनी अगली फिल्म ‘गोल्ड’ को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। अब केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन...

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म महावारी से जुड़े अहम मुद्दे पर आधारित है। इसके अलावा अब वह अपनी अगली फिल्म ‘गोल्ड’ को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। इस फिल्म में वह हॉली खिलाड़ी का किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने अक्षय की तारीफों के खूब पुल बांधे हैं। उनका कहना है कि अक्षय असली खिलाड़ी हैं।

अक्षय ने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खेलों के पारिस्थितिकीय तंत्र को मजबूत करने और लोगों की व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई सरकार की पहल 'खेलो इंडिया' के खिलाड़ियों संग बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "आज खेलो इंडिया के खिलाड़ियों से मिला। खेलों के विकास के लिए एक बड़ी पहल और बैडमिंटन मैच खेलने से खुद को रोक नहीं सका।"

वीडियो पर रीट्वीट करते हुए राठौड़ ने लिखा, "बहुत अच्छा, अक्षय कुमार, यही है असली खिलाड़ी भावना।" 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के अभिनेता ने खेल को प्रोत्साहित करने के लिए राठौड़ की सराहना की। अक्षय ने कहा, "सर, आप हैं असली खिलाड़ी जिन्होंने खेल इंडिया जैसी अद्भुत पहल की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर खेल को प्रोत्साहित करने की एक पहल।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन