1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब राकेश रोशन देंगे कंगना रनौत को जवाब

अब राकेश रोशन देंगे कंगना रनौत को जवाब

 Published : Oct 04, 2016 12:48 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 12:48 pm IST

कंगना रनौत और अभिनेता रितिक रोशन के बीच विवाद पिछले लंबे वक्त से चल रहा है। इसे सिनेमाजगत के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर भी की थी। हाल ही में कंगना रितिक के पिता राकेश रोशन से पूछा था कि...

rakesh- India TV Hindi
rakesh

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता रितिक रोशन के बीच विवाद पिछले लंबे वक्त से चल रहा है। इसे सिनेमाजगत के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर भी की थी। हाल ही में कंगना रितिक के पिता राकेश रोशन से पूछा था कि पिता अपने बेटों के बचाव में आग क्यों आ जाते हैं? लेकिन अब राकेश रोशन ने इस पर कंगना कोई जवाब नहीं दिया है। उनका कहना है कि वह सही समय आने पर कंगना और रितिक रोशन के बीच हुए विवाद के बारे में टिप्पणी करेंगे।

इसे भी पढ़े:-

राकेश रोशन ने कहा, "मुझे इस पर जो भी कहना होगा, सही समय आने पर मैं कहूंगा।" हाल ही में राकेश रोशन ने कहा है कि कंगना, रितिक के बारे में अफवाह फैला रही है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, "रितिक बहुत अलग हैं और कोई (कंगना) उसके बारे झूठ फैला रहा है। वह बेहद शांत और शालिन है। जब सच्चाई लोगों के सामने आएगी तो वह चकित रह जाएंगे।"

जब कंगना से रितिक के पिता के बयान के बारे में पूछा गया तो उनके पास इसके लिए कोई शब्द नहीं था। उन्होंने कहा, "मुझे यह समझ नहीं आता कि रितिक के बचाव में हमेशा उनके पिता क्यों आते हैं? आखिर कब तक वह अपने प्रतिभाशाली पिता के नाम के पीछे छिपे रहेंगे।"

उन्होंने कहा, "रितिक व्यस्क हैं और अच्छी तरह से इस विवाद को संभाल सकते हैं। यह एक मामूली विवाद है। मुझे यह समझ नहीं आता कि बेटे को बचाने हमेशा उनके पिता क्यों आते हैं?" बता दें कि कंगना और रितिक दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन