चेन्नई: जाने माने फिल्मकार मणिरत्नम इन दिनों अपनी अगली द्विभाषी फिल्म को लेकर चर्चा मे बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म में एक बार अभिनेता राम चरण और अरविंद स्वामी की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी। बता दें कि ये जोड़ी इससे पहले 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘ध्रुव’ से दर्शकों के बीच खूब हंगामा मचा चुकी है। राम चरण ने हाल ही में बताया कि वह किसी फिल्म के बारे में मणिरत्नम से बातचीत कर रहे हैं।
- मलयालम अभिनेत्री भावना ने की कन्नड़ प्रोड्यूसर नवीन से सगाई
- VIDEO: इस ‘Badrinath Ki Dulhania’ को देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट
- टाइगर श्रॉफ से जुड़े सवाल पर दिशा पटानी ने दिया ऐसा जवाब
उन्होंने कहा, "इस परियोजना पर बातचीत चल रही है। इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।" लेकिन एक सूत्र ने बताया कि 'मगधीरा' के अभिनेता ने इसकी पुष्टि की है कि परियोजना पर जल्द ही काम शुरू होगा। सूत्र ने कहा, "यह एक्शन-आधारित पटकथा बनने जा रही है। अरविंद स्वामी महत्वपूर्ण भूमिका में हो सकते हैं। 'काटरू वेलियिदाई' की रिलीज के बाद इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा।"
सूत्र ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू हो सकती है। मणिरत्नम तमिल फिल्म 'काटरू वेलियिदाई' की रिलीज के इंतजार में हैं, जबकि राम चरण निर्देशक सुकुमार के साथ ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनने वाली तेलुगू फिल्म पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं।