1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंतजार हुआ खत्म, इस दिन साथ रैंप वॉक करते नजर आएंगे रणबीर और दीपिका

इंतजार हुआ खत्म, इस दिन साथ रैंप वॉक करते नजर आएंगे रणबीर और दीपिका

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Apr 18, 2018 07:15 am IST,  Updated : Apr 18, 2018 07:15 am IST

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इस बात से खुश हैं कि अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से आयोजित उनके लेबल के सातवें संस्करण के लिए रैंप वॉक करेंगे।

रणबीर-दीपिका- India TV Hindi
रणबीर-दीपिका

नई दिल्ली: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इस बात से खुश हैं कि अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से आयोजित उनके लेबल के सातवें संस्करण के लिए रैंप वॉक करेंगे।

डिजाइनर ने बताया, "मुझे यह बात साझा करने में बेहद खुशी हो रही है कि रणबीर और दीपिका मिजवान के लिए 19 अप्रैल को जेडब्ल्यू मैरियट में रैंप वॉक करेंगे, एक ऐसी परियोजना जो मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं वास्तव में खुश हूं कि रणबीर और दीपिका का स्वास्थ्य अब अच्छा है और वे मेरे शो के लिए रैंप वॉक कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि वह समर-2018 के लिए चिकनकारी के काम को दिखाने के लिए रोमांचित हैं। 'मिजवान समर 2018' लाइन के लिए मल्होत्रा चिकनकारी के विविध काम और शानदार कढ़ाई दिखाने के लिए उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन