1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट-अनुष्का के साथ लंच डेट पर गए रणबीर कपूर, PHOTO VIRAL

विराट-अनुष्का के साथ लंच डेट पर गए रणबीर कपूर, PHOTO VIRAL

 Published : Aug 02, 2018 06:26 pm IST,  Updated : Aug 02, 2018 06:26 pm IST

अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर रियल लाइफ में अच्छे दोस्त हैं। अनुष्का इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ इंग्लैंड में हैं।रणबीर भी आजकल 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए इंग्लैंड में हैं। हाल ही में विराट, अनुष्का और रणबीर बर्मिंघम में लंच डेट पर गए।

अनुष्का शर्मा, रणबीर...- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर रियल लाइफ में अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में 'बॉम्बे वेलवेट', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'संजू' में काम किया है। अनुष्का इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ इंग्लैंड में हैं। विराट वहां इंग्लैंड संग टेस्ट सीरीज में बिजी हैं और अनुष्का अपने पति के साथ रहने के लिए वहां पहुंची हैं। रणबीर भी आजकल 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए इंग्लैंड में हैं। हाल ही में विराट, अनुष्का और रणबीर बर्मिंघम में लंच डेट पर गए। (ये भी पढ़ें-  अनुष्का शर्मा ने पति विराट के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर )

तीनों के साथ रणबीर के एक दोस्त भी थे। लंच के बाद विराट सीधे प्रैक्टिस करने के लिए चले गए। उसके बाद अनुष्का, रणबीर और उनके दोस्त कार में रवाना हुए।

फिल्मों की बात करें तो अनुष्का ने 'सुई धागा' और 'जीरो' की शूटिंग खत्म कर ली है। सुई धागा में उनके साथ वरुण धवन हैं। वरुण फिल्म में दर्जी की भूमिका में हैं। फिल्म इस साल 28 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म 'जीरो' में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म इस साल 21 दिसबंर को रिलीज होगी। इसके पहले शाहरुख, अनुष्का और कटरीना फिल्म 'जब तक है जान' में साथ में नजर आए थे।

वहीं, रणबीर के पास अयान मुखर्जी की 'ब्रम्हास्त्र', करण मल्होत्रा की 'शमशेरा' और लव रंजन की भी एक फिल्म है। 'ब्रम्हास्त्र' में उनके साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय हैं।

रणबीर इन दिनों आलिया भट्ट संग अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत 'ब्रम्हास्त्र' के सेट पर ही शुरू हुई है। इसके पहले आलिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा को और रणबीर, कटरीना कैफ को डेट कर रहे थे।

ये भी पढ़ें-

इरफान की कीमोथेरेपी के 4 साइकल पूरे, ऐसी है बीमारी के बाद जिंदगी

'बॉर्डर' की याद दिलाती है जेपी दत्ता की 'पलटन', ट्रेलर रिलीज

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन