1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर ने इतनी जल्दी कैसे बना ली इतनी भारी-भरकम बॉडी, सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

रणबीर कपूर ने इतनी जल्दी कैसे बना ली इतनी भारी-भरकम बॉडी, सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

 Published : Aug 04, 2017 05:46 pm IST,  Updated : Aug 04, 2017 05:46 pm IST

रणबीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए संजय दत्त से पूछकर वही परफ्यूम खरीदा जो वो इस्तेमाल करते थे

ranbir kapoor- India TV Hindi
ranbir kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक नई तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर चौंका देने वाली है। रणबीर कपूर पहली बार भारी-भरकम डोले के साथ नजर आ रहे हैं। रणबीर ऐसा संजय दत्त पर बन रही राजकुमार हीरानी की बायोपिक के लिए कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और अगले साल मार्च तक पूरी होने की उम्मीद है। फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अगले साल ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज जाएगी।

इस फिल्म के लिए रणबीर खूब तैयारी कर रहे हैं पहले उन्होंने संजय दत्त की तरह बाल बढ़ाए और अब वो उनकी तरह बॉडी बनाए भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक और खास बात है और वो यह कि रणबीर संजय के कैरेक्टर में आने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन शूट खत्म होने के बाद वो परफ्यूम तक दूसरा लगा लेते हैं ताकी किरदार से बाहर निकल आए।

रणबीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए संजय दत्त से पूछकर वही परफ्यूम खरीदा जो वो इस्तेमाल करते थे। इतना ही नहीं फिल्म के लिए जूते और कपड़े भी रणबीर ने संजय दत्त से मांगे। रणबीर ने बताया मैं फिल्म में कई जगह संजय जी के कपड़े और जूते पहने दिखूंगा, वो इतने अच्छे हैं मैंने उनसे जो मांगा उन्होंने वो मुझे दे दिया।

ranbir kapoor
Image Source : PTIranbir kapoor

रणबीर ने अब इस किरदार के लिए अपना वजह बढ़ा लिया है। इस नई तस्वीर में वो काफी हद तक संजय दत्त से मिल रहे हैं।

हाल ही में रणबीर जब कटरीना कैफ के साथ फिल्म जग्गा जासूस का प्रमोशन करते दिखे थे उस वक्त वो दुबले पतले ही दिख रहे थे रणबीर ने अचानक इतना वजन कैसे बढ़ा लिया और इतने डोले-सोले कैसे बना लिए इसका जवाब तो खुद रणबीर ही दे पाएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन