1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी में रणबीर कपूर आलिया के गले में हाथ डाले आए नजर, देखे तस्वीरें

करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी में रणबीर कपूर आलिया के गले में हाथ डाले आए नजर, देखे तस्वीरें

 Published : Dec 25, 2019 12:07 am IST,  Updated : Dec 25, 2019 06:24 am IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2020 में शादी कर सकते हैं।

Ranbir kapoor and alia bhatt- India TV Hindi
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, दोनों ने अब तो अपने प्यार का इजहार भी खुले आम कर लिया है। तभी तो दोनों एक साथ अक्सर हैंग आउट करते दिख जाते हैं। मगर इस बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बिल्कुल अलग अंदाज में स्पॉट हुए। रणबीर कपूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ आज मुंबई में नजर आए और दोनों बिल्कुल अनदेखे अंदाज में दिखें। पैपराजी जब उनकी तस्वीर क्लिक कर रहा था तो रणबीर ने आलिया के कंधे में हाथ रख दिया और कसकर उन्हें पकड़ लिया। ये उनके रिश्ते को आगे ले जाने की मुहर भी लगा रहा था। देखिए तस्वीरें-

रणबीर आलिया
रणबीर आलिया

रणबीर आलिया
रणबीर आलिया

रणबीर आलिया
रणबीर आलिया

रणबीर और आलिया की शादी की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 2020 में शादी कर लेंगे। आलिया और रणबीर की लव स्टोरी उनकी अपकमिंग मूवी ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई। अब तो आलिया रणबीर के परिवार के भी काफी क्लोज हो चुकी हैं। 

रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रहमास्त्र मई 2020 में रिलीज होगी। यह फिल्म 3 पार्ट में बनेगी। इस फिल्म के बारे में खबर यह भी आई है कि इसके दूसरे पार्ट में रणबीर और आलिया की जगह रणवीर और आलिया की जोड़ी दिख सकती है हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन