1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी आदिरा के पहले बर्थडे पर रानी ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला खत

बेटी आदिरा के पहले बर्थडे पर रानी ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला खत

 Published : Dec 09, 2016 12:59 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 12:59 pm IST

रानी मुखर्जी ने पिछले साल 9 दिसंबर को बेटी आदिरा को जन्म दिया था। आज उनकी बेटी एक साल की हो गई है। आदिरा के पहले जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने आदिरा के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा है।

rani- India TV Hindi
rani

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने पिछले साल 9 दिसंबर को बेटी आदिरा को जन्म दिया था। आज उनकी बेटी एक साल की हो गई है। आदिरा के पहले जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने आदिरा के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा है। उनका यह खत यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्यार भरे संदेश के साथ रानी और आदिरा की एक तस्वीर भी नजर आ रही है।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने इस खत में लिखा, "मैं अपनी बेटी आदिरा से बहुत प्यार करती हूं.. मैं उसके बिना नहीं रह सकती यहां तक की सांस भी नहीं ले सकती.. मेरी जिंदगी बदल गई है.. लेकिन अच्‍छे के लिए। बच्चे का होना एक डरावना अहसास है, क्योंकि इसके बाद आप अचान‍क खुद के लिए जीना छोड़ देती हैं। आप अपने बच्चे के लिए जीने लगते हैं, क्योंकि उसने आपको मां बनाया है। मैं रातों को सो नहीं पाती.. मैं दिन में भी नहीं सो पाती। मैं सोचती हूं कि सभी माएं जो बच्चों को जन्म देती हैं उन्हें भी ऐसी ही परेशानियों को सामना करना पड़ता है या सिर्फ मैं ही ऐसी हूं। हर मां को मेरा सलाम है।"

रानी और आदित्य की शादी 2014 में इटली में हुई थी। इन्होंने काफी निजी ढंग से शादी की थी जिसमें केवल परिवार और कुछ करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था। इसके बाद पिछले साल रानी ने बेटी को जन्म दिया। बता दें कि आदिरा को नाम रानी और आदित्य के नाम को मिलाकर रखा गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन