नई दिल्लीः पिछले महीने की शुरुआत में ही हमने आपको बताया था कि रानी मुखर्जी मां बनने वाली है जिसके चलते वो लंदन में prenatal massage (जन्म के पूर्व मालिश) ले रही हैं, हालांकि उस वक्त परिवार के किसी भी सदस्य ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी।
एक महीने बाद फिर से इन अफवाहों को हवा मिल गई है और एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में रानी की बहन ज्योती मुखर्जी का कहना है कि रानी प्रेग्नेंट है।
रानी फिल्म निर्देशक और निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ देढ़ साल से शादीशुदा हैं और अब इस रिश्ते को ये दोनों दूसरे मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
फिल्म 'मर्दानी' में काम कर चुकीं रानी और उनके पति पिछले एक महीने से लंदन में ही हैं। बीच में वो सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही भारत आए थे उसके बाद वो वापस लंदन के लिए रवाना हो गए थे।
मीडिया खबरों की माने तो रानी जनवरी, 2016 में किसी राजकुमार या राजकुमारी को जन्म देंगी। रानी हाल ही में वोग मैगजीन के कवर में दिखी थी जिसमें वो बेइंतिहा खूबसूरत नजर आ रही थीं। अगली स्लाइड में जानिए रानी के बारे में-