1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म के हिंदी रीमेक में रणवीर सिंह नहीं आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म के हिंदी रीमेक में रणवीर सिंह नहीं आएंगे नजर

 Published : Jun 06, 2020 08:45 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 08:45 pm IST

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कपिल देव की बायोपिक 83 में नजर आने वाले हैं। रणवीर के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं।

ranveer singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM/RANVEER SINGH

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लंबे समय से तेलुगु फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आने की खबरें आ रही थीं। खबरों के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमुलू' के हिंदी रीमेक रणवीर नजर आने वाले थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और फैन्स को इसके हिंदी रीमेक का इंतजार था। मगर अब रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इस फिल्म के लिए उन्हें अप्रोच ही नहीं किया गया है।

ट्रेड सोर्स के मुताबिक ल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमुलू' के हिंदी रीमेक के लिए रणवीर सिंह कभी इस फिल्म को नहीं कर रहे थे। उनके पास बहुत सारी फिल्में हैं जिसकी वजह से यह उनकी रडार में भी नहीं थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह लॉकडाउन के बाद एक बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। उनके प्रोड्यूसर फिल्म की अनाउंसमेंट के सही समय का इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन में रणवीर दीपिका के साथ घर में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। यह क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है। 83 में 1983 में जीते वर्ल्ड कप के पलों को दोबारा दिखाया जाएगा। फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। मगर लॉकडाउन की वजह से नहीं हो पाई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन