1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह के साथ उनके स्टाइलिस्ट ने शेयर की तस्वीर, क्या काम पर लौट रहे हैं एक्टर?

रणवीर सिंह के साथ उनके स्टाइलिस्ट ने शेयर की तस्वीर, क्या काम पर लौट रहे हैं एक्टर?

 Published : Jul 17, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 07:53 pm IST

रणवीर सिंह के हेयर स्टाइलिस्ट ने सोशल मीडिया पर एक्टर के साथ तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों मास्क पहने नजर आ रहे हैं।

ranveer singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM/DARSHANYEWALEKAR

कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया था। अब लॉकडाउन में राहत मिलने पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज घर से बाहर निकल रहे हैं। टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो चुकी है। लगता है अब रणवीर सिंह ने भी काम पर लौटने की तैयारी कर ली है। हाल ही में रणवीर सिंह अपने हेयरस्टाइलिस्ट दर्शन येवालकेर के पास गए थे। दर्शन ने रणवीर के साथ सैलून से तस्वीर शेयर की है।

दर्शन ने रणवीर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'द न्यू नॉर्मल'। फोटो में दोनों मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। रणवीर ने सिर पर हैट भी लगाई हुई है। दोनों कैमरा को पोज देते नजर आ रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर की उनके हेयरस्टाइलिस्ट से ये मीटिंग उनकी आने वाली फिल्म को लेकर थी। इस फिल्म को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं और यह एक क्राइम ड्रामा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में कटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन