1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रश्मिका मंदाना के माता-पिता को नहीं हो रहा यकीन कि बेटी अमिताभ बच्चन संग करेगी काम

रश्मिका मंदाना के माता-पिता को नहीं हो रहा यकीन कि बेटी अमिताभ बच्चन संग करेगी काम

 Published : Apr 14, 2021 08:45 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 08:45 pm IST

 स्पाई थ्रिलर 'मिशन मजनूं' के बाद 'गुडबाय' रश्मिका का दूसरा बॉलीवुड प्रोजेक्ट है और इसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली हैं।

rashmika mandana amitabh bachchan- India TV Hindi
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन  Image Source : @RASHMIKA_MANDANNA @AMITABHBACHCHAN

मुंबई: फिल्म 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका पाने वाली दक्षिण भारत की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का कहना है कि उनका परिवार इस खबर पर यकीन नहीं कर सका कि उन्हें यह फिल्म मिली है। उन्होंने कहा, "अमिताभ बच्चन- ऐसा नाम है, जिसका सभी सम्मान करते हैं। जब मेरे माता-पिता को पता चला कि मैं 'गुडबाय' में मिस्टर बच्चन के साथ अभिनय करूंगी, तो वे लगभग इस पर विश्वास नहीं कर सके।"

Ramadan Mubarak 2021: सारा अली खान ने बेहद खास अंदाज़ में फैंस को दी रमजान की मुबारकबाद

रश्मिका ने कहा, "मेरे माता-पिता बच्चन सर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और बचपन से लेकर बड़ी होते हुए मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं। उनके साथ काम करने का मौका मिलने की बात से मेरे पैरेंट्स बहुत उत्साहित हैं!"

'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के ससुराल का वीडियो वायरल, ऐसे मनाया गया रमज़ान

अपने माता-पिता से मिली सलाह साझा करते हुए रश्मिका कहती हैं, "उन्होंने मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया, जैसे शिक्षक किसी छात्रा से करते हैं। पैरेंट्स ने सिखाया- अच्छा काम करो, हमेशा चौकस रहो और डायलॉग की लाइनों को अच्छी तरह से याद करो। मुझे उनकी सलाह बहुत प्यारी लगती है!"

दीपिका पादुकोण ने शेयर की इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें, लिखा- 'ब्रीद'

आने वाली स्पाई थ्रिलर 'मिशन मजनूं' के बाद 'गुडबाय' रश्मिका का दूसरा बॉलीवुड प्रोजेक्ट है।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन