1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंशुमन झा की फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' में दिखेंगी रसिका दुग्गल

अंशुमन झा की फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' में दिखेंगी रसिका दुग्गल

 Written By: IANS
 Published : Jan 30, 2020 11:57 am IST,  Updated : Jan 30, 2020 11:58 am IST

रसिका दुग्गल और अभिनेता परमब्रत अंशुमन झा की फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' में नजर आएंगे।

rasika duggal- India TV Hindi
रसिका दुग्गल

फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' में अभिनेत्री रसिका दुग्गल और अभिनेता परमब्रत अभिनय करेंगे। अंशुमन झा इस फिल्म से निर्देशन में पदार्पण करेंगे। बिकास मिश्रा द्वारा लिखी गई फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें अर्जुन माथुर और तनिष्ठा चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में है।

फिल्म की कास्ट के बारे में बात करते हुए अंशुमन ने कहा, "अपनी विधा में माहिर अभिनेताओं को पाकर मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। हर कोई अपनी भूमिका में फिट है और एक निर्माता के तौर पर उनके साथ काम करना बहुत मजेदार होने वाला है। मैं पहले उनके साथ सह-कलाकार के तौर पर काम कर चुका हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि इतने अच्छे कलाकार होने से मेरा काम कुछ आसान होने वाला है लेकिन मेरे पास उनके प्रत्येक मानक पूरे करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी है। लेकिन बिकास मिश्रा का स्क्रीनप्ले अद्वितीय है।"

'लॉर्ड कर्जन की हवेली' की शूटिंग फरवरी में लंदन में शुरू होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन