1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन के पिता के लिए ऋषि कपूर ने रिकॉर्ड किया था ये वीडियो, एक्ट्रेस ने किया शेयर

रवीना टंडन के पिता के लिए ऋषि कपूर ने रिकॉर्ड किया था ये वीडियो, एक्ट्रेस ने किया शेयर

 Published : May 07, 2020 11:49 pm IST,  Updated : May 07, 2020 11:49 pm IST

ऋषि कपूर पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे, लेकिन 30 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

रवीना टंडन ने शेयर...- India TV Hindi
रवीना टंडन ने शेयर किया ऋषि कपूर का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से सभी बेहद दुखी हैं। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने उन्हें याद करते हुए उनका एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जो विदेश में ट्रीटमेंट कराने जाने से ठीक पहले का है। 

रवीना टंडन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'डियर चिंटू अंकल.. आपकी रोज याद आती है.. न्यूयॉर्क में ट्रीटमेंट के लिए जाने से ठीक पहले, उन्होंने पापा के लिए ये वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसके बाद उनकी बर्थडे पार्टी में आकर हमें सरप्राइज कर दिया। आप हमेशा घर पर और हमारे दिलों में मौजूद रहेंगे चिंटू अंकल। हम आपसे प्यार करते हैं।'

इस वीडियो में ऋषि कपूर कह रहे हैं, 'हैलो रवि जी, सबसे पहले तो मैं आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाईयां देना चाहता हूं। आज बहुत बड़ा दिन है। मैं सोच रहा था कि आपकी और हमारी मुलाकात आज तकरीबन 42 साल की है। मैं आपको 1973 से जानता हूं, जब हमने पहली बार खेल खेल में काम किया था। मैंने और नीतू दोनों ने। इसके बाद हमने चार और फिल्में बनाईं.. झूठा कहीं का, आन और शान.. मुझे आपके साथ काम करने में बहुत मजा आया। लव यू।'

इससे पहले रवीना ने ऋषि कपूर के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर ल्यूकेमिया से पिछले दो सालों से लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने विदेश में भी ट्रीटमेंट कराया, लेकिन 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन