1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुलझे सारे विवाद, रवीना टंडन की 'मातृ' इस दिन होगी रिलीज

सुलझे सारे विवाद, रवीना टंडन की 'मातृ' इस दिन होगी रिलीज

 Published : Apr 12, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 03:52 pm IST

रवीना टंडन की आगामी फिल्म 'मातृ' को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा है। इन दिनों वह इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हालांकि उनकी यह फिल्म रिलीज से पहले ही निर्माता अंजुम रिजवी पर आरोपों के कारण यह फिल्म विवादों में आ गई है। रवीना का कहना है क

maatr- India TV Hindi
maatr

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की आगामी फिल्म 'मातृ' को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा है। इन दिनों वह इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हालांकि उनकी यह फिल्म रिलीज से पहले ही निर्माता अंजुम रिजवी पर आरोपों के कारण यह फिल्म विवादों में आ गई है। रवीना का कहना है कि सभी मामले सुलझा लिए गए हैं। उन्होंने कहा, "मामला सुलझ गया है और हमें एनओसी मिल गई है। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म से जुड़े और किसी भी विवाद की खबरें गलत हैं और अब किसी प्रकार की कोई रुकावट नहीं है।"

रवीना मंगलवार को अंधेरी स्थित पीवीआर में एनजीओ 'शी इज एम्बेसेडर' के प्रचार के लिए मौजूद थीं। यह एनजीओ लड़कियों के कल्याण के लिए काम कर रहा है। रवीना ने इसकी एक लघु फिल्म के लिए अपनी आवाज दी है। इस मौके पर रवीना ने कहा, "मेरी मां ने मुझे इस तरह पाला है कि मेरे मन में बच्चों के प्रति बेहद सहानुभूति है।"

कांग्रेस नेता प्रिया दत्त भी इस अवसर पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा, "मैं जब संसद में थी, तब कोई भी बच्चों और महिलाओं के बारे में बात नहीं करना चाहता था। आज मैं यही कहना चाहती हूं कि आप जो भी करते हैं अगर आप उसमें भरोसा रखें तो आप यहां मौजूद इन सभी महिलाओं की तरह सफल हो सकते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन