1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट, कोरोना की मौजूदा स्थिति के चलते बढ़ी तारीख

टली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट, कोरोना की मौजूदा स्थिति के चलते बढ़ी तारीख

 Published : Apr 27, 2021 07:05 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 07:47 pm IST

करोना वायरस के संक्रमण की इस संकट की स्थिति में जनता की सुरक्षा और स्वास्थ की परवाह करते हुए फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज की डेट आगे बढ़ा दी गई हैं।

Satyamev Jayate 2- India TV Hindi
आगे टली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट Image Source : SATYAMEV JAYATE 2 POSTER

करोना वायरस के संक्रमण की इस संकट की स्थिति में जनता की सुरक्षा और स्वास्थ की परवाह करते हुए फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज की डेट आगे बढ़ा दी गई हैं। 

इस बारें फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा, ''हम अपनी आने वाली फिल्म “सत्यमेव जयते 2” की तारीख निर्धारित समय से आगे बढ़ा रहे है| फिल्म से सम्बंधित आगे की जानकारी हम आपको देते रहेंगे। तब तक दो गज़ की दूरी तथा मास्क लगाए रखिये, अपना और अपनों का ध्यान रखें, जय हिन्द!'' 

थलाइवी भी बड़ी रिलीज डेट

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से कहर बरपा रही है। कोरोना की दूसरी लहर जिस तेजी के साथ बढ़ रही है, उससे कई राज्यों में एक बार फिर से सख्त नियमों को लागू हो चुके हैं। इस महामारी का असर एक बार फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी दिख रहा है। एक के बाद कई फिल्मों को पोस्टपोन करना पड़ रहा है। इसी तरह से अब कंगना रनौत की अपकमिंक फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट को पोस्टपोन करना पड़ है। ये फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट पर फिलहाल के लिए रोक लग गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन