1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Remo D'Souza Health Update: पत्नी लिजेल डिसूजा का बयान, 'सेहत पहले से बेहतर, डिस्चार्ज पर डॉक्टर्स कल लेंगे फैसला'

Remo D'Souza Health Update: पत्नी लिजेल डिसूजा का बयान, 'सेहत पहले से बेहतर, डिस्चार्ज पर डॉक्टर्स कल लेंगे फैसला'

 Published : Dec 12, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 08:40 pm IST

रेमो डिसूजा की सेहत को लेकर उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा का बयान आया है।

Remo D'Souza and Lizelle D’Souza- India TV Hindi
Remo D'Souza and Lizelle D’Souza Image Source : INSTAGRAM/REMO AND LIZELLE/YOGEN SHAH

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेमो को शुक्रवार को हार्ट अटैक के बाद आनन फानन में इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेमो की तबीयत को लेकर उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा का बयान आया है। लिजेल ने अपने बयान में कहा कि रेमो अब पहले से बेहतर हैं।

रेमो की पत्नी लिजेल डिसूजा से अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस ने बात की। लिजेल ने बातचीत में कहा- 'वो अब पहले से बेहतर हैं।' जब लिजेल से पूछा गया कि रेमो अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगे तो जवाब में उन्होंने कहा कि इस पर डॉक्टर्स कल फैसला लेंगे।' रिपोर्ट के मुताबिक रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है। 

मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डीसूजा को हार्ट अटैक आया, अस्पताल में भर्ती

Nora Fatehi
Image Source : INSTAGRAM/NORA FATEHINora Fatehi 

रेमो के हार्ट अटैक की खबर सुनते ही सिनेमाजगत में हलचल मच गई थी। सेलिब्रिटीज और फैंस हर कोई सदमे में था और उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहा था। रेमो की तबीयत में सुधार की खबर मिलते ही नोरा फतेही ने एक पोस्ट किया है। नोरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा- 'भगवान की कृपा है कि आपकी तबीयत में सुधार हो रहा है। आपने तो डरा ही दिया था। हमारी प्रार्थनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं सर। सुन के खुशी हुई कि अब आप ठीक हैं। सभी लोग इनकी और इनके परिवार के लिए दुआ करिए।' 

नोरा के अलावा मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर यानी कि गीता मां ने भी रेमो के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। गीता कपूर ने पोस्ट में लिखा- 'ढेर सारा प्यार...तुम्हारे सुरक्षित और जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। छोटे जल्दी ठीक हो के फिर से परेशान करने का मौका देना। लव यू...जल्दी ठीक हो और वापिस आओ। ये उन सभी की तरफ से जो तुम्हारे तक सीधे नहीं पहुंच पाते हैं उनकी ओर से। मजबूत रहो।' 

आपको बता दें, रेमो डिसूजा कोरियोग्राफर के बाद डायरेक्टर बने और कई बड़ी फिल्में दीं। रेमो ने सलमान खान की फिल्म रेस 3 का डायरेक्शन किया है। इसके अलावा एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी सुपहिट डांस फिल्में रेमो ने निर्देशित की हैं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी इसी साल जनवरी में रिलीज हुई है, इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म में रेमो के साथ काम करने वाले तमाम कोरियोग्राफर भी अहम रोल में थे। रेमो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं, जिसमें IIFA, जी सिने और स्‍टार डस्‍ट जैसे कई बड़े अवॉर्ड्स शामिल हैं। रेमो खुद की डांस एकेडमी भी चलाते हैं और युवाओं को डांस ट्रेनिंग भी देते हैं। फिल्मों के अलावा रेमो कई डांस शोज को जज कर चुके हैं। इनमें 'डांस इंडिया डांस', 'झलक दिखला जा' और 'डांस प्लस' रियलिटी शो शामिल हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन