1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेमो डिसूजा की वाइफ लिजेल ने सलमान खान को कहा 'एंजेल', इस वजह से किया धन्यवाद

रेमो डिसूजा की वाइफ लिजेल ने सलमान खान को कहा 'एंजेल', इस वजह से किया धन्यवाद

 Published : Dec 25, 2020 11:52 am IST,  Updated : Dec 25, 2020 11:52 am IST

क्रिसमस के मौके पर रेमो की पत्नी लिजेल डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटो शेयर की है, साथ ही उन लोगों को धन्यवाद कहा है, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया।

remo d'souza wife lizelle thanks salman khan - India TV Hindi
रेमो डिसूजा की वाइफ ने सलमान खान को कहा धन्यवाद Image Source : INSTA: LIZELLEREMODSOUZA/BEINGSALMANKHAN

फिल्ममेकर और मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा फाइनली डिस्चार्ज होकर अपने घर और अपने परिवार के पास पहुंच चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें हार्ट अटैक के बाद कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें घरवालों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। अब क्रिसमस के मौके पर रेमो की पत्नी लिजेल डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटो शेयर की है, साथ ही उन लोगों को धन्यवाद कहा है, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को 'एंजेल' बताया और सबसे बड़ा इमोशनल सपोर्ट कहा। 

लिजेल ने रेमो के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो उन्हें प्यार से गले लगा रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा- मैं सलमान खान का वास्तव में अपने दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, मेरा सबसे बड़ा भावनात्मक सपोर्ट करने के लिए, आप मेरे लिए एंजेल हैं, धन्यवाद भाई हमेशा साथ रहने के लिए। मैं अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों का भी धन्यवाद कहना चाहती हूं, जिन्होंने प्रार्थना की।'

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटते ही रेमो डिसूजा ने शेयर किया ये वीडियो, कैप्शन में लिखा- मैं वापस...

बता दें कि रेमो कुछ दिनों पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। उनके वापस लौटने पर घरवालों ने जोरदार स्वागत किया था। 46 साल के रेमो डिसूजा वीडियो में गुब्बारे पकड़े हुए हैं और वो बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में गणपति बप्पा मोरिया गाना भी बज रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- प्यार, प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। मैं वापस आ गया हूं।'

रेमो डिसूजा हेल्थ अपडेट: पत्नी ने वीडियो शेयर करके बताया कैसी है सेहत

बता दें कि फिल्मकार-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने के बाद कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की, जिसके बाद अब उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है।

डिसूजा बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफरों में एक हैं। वह ‘‘तुम बिन’’, ‘‘कांटे’’, ‘‘रॉक ऑन’’ और ‘‘ये जवानी है दिवानी’’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं। बतौर निर्देशक उन्होंने 'एफ.ए. एल.टी.यू', ‘एबीसीडी’’, ‘‘ए फ्लाईंग जट’’, ‘‘रेस थ्री’’ और हाल ही में ‘‘स्ट्रीट डांसर’’ का निर्देशन किया है। वो कई रिएलिटी शो में बतौर जज भी नज़र आ चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन