1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीया मिर्जा की बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी की खबरों ने पकड़ा जोर, 15 फरवरी को ले सकती हैं सात फेरे

दीया मिर्जा की बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी की खबरों ने पकड़ा जोर, 15 फरवरी को ले सकती हैं सात फेरे

 Published : Feb 13, 2021 10:51 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 10:57 pm IST

खबरों की मानें तो दीया मिर्जा बिजनेसमैन वैभव रेखी संग 15 फरवरी को शादी करने वाली हैं।

Dia Mirza- India TV Hindi
Dia Mirza Image Source : INSTAGRAM/ DIA MIRZA

जहां एक ओर वरुण धवन और नताशा दलाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे तो वहीं बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस दीया मिर्जा की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है। खबरों की मानें तो दीया बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ 15 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। 

राजीव कपूर के निधन के 5 दिन बाद रणधीर कपूर ने बताया आखिर क्या हुआ था उस दिन

खबर तो ये भी है कि इस शादी समारोह में कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। न्यूज एंजेसी पीटीआई के मुताबिक दीया वैभव रेखी संग सोमवार को करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में वेडिंग करेंगी। 

दीया की बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी की खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अगर ऐसा होता है तो ये दीया की दूसरी शादी होगी। दीया मिर्जा ने साल 2019 में साहिल संघा से अलग हो गई थीं। दीया और साहिल ने साल 2014 में दिल्ली में शादी की थी और 5 साल बाद ही अलग होने का फैसला किया था। 

दीपिका पादुकोण को यूजर ने लिखे अपशब्द तो एक्ट्रेस ने ऐसे सिखाया सबक

दीया और साहिल की शादी में उस वक्त बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां शरीक हुई थीं। जिसमें सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, जायद खान, सोफी चौधरी का नाम शामिल है। साहिल और दीया ने एक दूसरे से अलग होने के फैसले की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट के साथ शेयर की थी। इस स्टेटमेंट में लिखा था- 'अपनी जिंदगी के 11 साल एक दूसरे के साथ रहने के बाद हम लोगों ने अलग होने का फैसला लिया है। जिंदगी अब हमें अलग रास्तों पर लेकर जा रही है। हम हमेशा उस बंधन के लिए आभारी हैं जो हम एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं।' 

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा जल्द ही तेलुगू फिल्म 'वाइल्ड डॉग' में नजर आएंगी। फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए दिया ने कहा- 'वाइल्ड डॉग एक्शन फिल्म है। मैं एक्शन फिल्म पहले भी कर चुकी हूं लेकिन इस फिल्म में मेरा बड़ा ही ड्रामेटिक और इमोशनल किरदार होगा।' फिल्म के लेखक और डायरेक्टर अहीशोर सोलोमन है। ये इनकी डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में दीया के अलावा नागार्जुन और अतुल कुलकर्णी भी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन