1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, लिखा-तुमने ही मुझे प्यार और उसकी ताकत पर विश्वास कराया

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, लिखा-तुमने ही मुझे प्यार और उसकी ताकत पर विश्वास कराया

 Published : Jul 14, 2020 11:56 am IST,  Updated : Jul 14, 2020 12:04 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे आज एक 1 महीना हो गया है। आज रिया चक्रवर्ती ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

rhea chakraborty and sushant singh rajput- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/RHEA_CHAKRABORTY

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे 1 महीना हो गया है लेकिन उनकी यादें आज भी कई लोगों के दिलों में ताजा हैं। सुशांत 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। सुशांत को आज के दिन रिया चक्रवर्ती ने याद किया है। रिया ने  एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। सुशांत के साथ तस्वीर शेयर करके लिखा- आज भी अपनी भावनाओं का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही हूं।

रिया ने लिखा- अपने इमोशन्स का सामना करने में अभी भी संघर्ष कर रही हूं। मेरे दिल में अजीब सी नंबनेस है। तुम ही हो जिसने प्यार, उस की शक्ति पर विश्वास कराया है। तुमने मुझे सिखाया कि कैसे एक सरल गणितीय समीकरण से जीवन का अर्थ समझा जा सकता है और मैं आपसे वादा करती हूं मैंने आपसे हर दिन सीखा है। मैं कभी भी आपके यहां नहीं होने के संदर्भ में नहीं आऊंगीं। मुझे पता है कि तुम अब बहुत शांतिपूर्ण जगह पर हो। चंद्रमा, सितारों, आकाशगंगाओं सभी ने महान भौतिक विज्ञानी का खुले दिल से स्वागत किया होगा। सहानुभूति और खुशी से भरपूर, आप एक शूटिंग स्टार को जला सकते हो - अब, आप एक हैं। मैं अपने शूटिंग स्टार का इंतजार करूंगी और तुम्हारे मेरे पास वापस लाने की इच्छा करुंगी।

रिया ने आगे लिखा-आप एक सुंदर व्यक्ति थे, जिसे दुनिया ने देखा है, सबसे बड़ा आश्चर्य है। मेरे शब्द हमारे पास मौजूद प्यार को व्यक्त करने में असमर्थ हैं और मुझे लगता है कि तुम वास्तव में इसका मतलब है जब तुमने कहा कि यह हम दोनों से परे है। तुम खुले दिल से सभी को प्यार करते थे। शांति से रहो सुशी। तुम्हे खोने के 30 दिन लेकिन आपको प्यार करने का एक जीवनकाल ..... 

रिया चक्रवर्ती के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। रिया री दोस्त अनुष्का दांडेकर ने लिखा- मैं तुमसे प्यार करती हूं रैबिट। तुम बहादुर और खूबसूरत हो मुजे पता है यह लिखना तुम्हारे लिए कितना मुश्किल होगा लेकिन मुझे हमेशा तुमपर गर्व रहेगा।  तुम हमेशा यह जान सकते हो कि तुम और सिर्फ तुम अकेले ही अपनी सच्चाई जानती हो और तुम्हारी प्रेम कहानी तुम्हारे दिल में हमेशा के लिए रहेगी। ताहिरा कश्यप, टाइगर श्रॉफ ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया।

 डीएनए के मुताबिक रिया ने अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो बदली है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस सेल्फी में दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

 आपको बता दें रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर 14 जून 2020 के बाद से कुछ भी शेयर नहीं किया था। सुशांत के निधन के बाद मुंबई पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। यह पूछताछ लगभग 9 घंटे तक चली थी।

ये भी पढ़ें:

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक महीने बाद अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- भगवान का बच्चा

रिया चक्रवर्ती ने बदली व्हाट्सएप डीपी, सुशांत के साथ लगाई अपनी फोटो

अंकिता लोखंडे ने अपने घर से कभी नहीं हटाई सुशांत की नेमप्लेट, संदीप सिंह ने दर्द भरा पोस्ट किया शेयर

मौनी रॉय ने सुशांत और अंकिता संग बिताए लम्हों को किया याद, शेयर की पुरानी तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन