1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना काल में मरीजों की मदद के लिए रिया चक्रवर्ती ने बढ़ाया हाथ, कहा- कठिन समय में एकता जरूरी...

कोरोना काल में मरीजों की मदद के लिए रिया चक्रवर्ती ने बढ़ाया हाथ, कहा- कठिन समय में एकता जरूरी...

 Published : Apr 24, 2021 11:43 am IST,  Updated : Apr 24, 2021 11:44 am IST

रिया चक्रवर्ती ने कोविड-19 महामारी के दौरान मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के महीनों बाद रिया सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं।

rhea chakraborty wants to help amid coronavirus pandemic says tough times call for unity- India TV Hindi
कोरोना काल में मरीजों की मदद के लिए रिया चक्रवर्ती ने बढ़ाया हाथ, कहा- कठिन समय में एकता जरूरी...  Image Source : INSTAGRAM: RHEA CHAKRABORTY

देश में हर तरफ कोहराम मचा हुआ है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सभी को झकझोर दिया है। इस समय सबसे ज्यादा परेशानी ऑक्सीजन की हो रही है। ऐसे में कई फिल्मी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए मदद के लिए सामने आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के महीनों बाद रिया सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं। 

रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज शेयर किया है। इसमें लिखा है- 'इस कठिन समय में एकता जरूरी है। उन सभी लोगों की मदद करें, जिनकी कर सकते हैं। चाहे बड़ी हो या फिर छोटी, हेल्प हेल्प होती है। किसी भी तरह की मदद के लिए मुझे मैसेज करें। मैं उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगी। दयालु बनें। सभी को मेरी तरफ से प्यार और ताकत, रिया।'

रिया चक्रवर्ती ने किताब पढ़ते हुए शेयर की फोटो, लंबे गैप के बाद सोशल मीडिया पर की वापसी

rhea chakraborty wants to help amid coronavirus pandemic
Image Source : INSTAGRAM: RHEA CHAKRABORTY रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर बढ़ाया मदद का हाथ 

बता दें कि अपने कथित प्रेमी और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर रिया बहुत नियमित नहीं रही हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ आशा से भरे संदेश को साझा किया था। उन्होंने कवि रवींद्रनाथ टैगोर की कविताओं का संग्रह 'गीतांजलि' पढ़ते हुए पीले रंग के कुर्ते में खुद की एक तस्वीर साझा की थी। उसने लिखा, "सवाल और रोना। ओह, कहां? हजारों धाराओं के आंसू में बह गए और फिर दुनिया के आश्वासन ने बहला लिया।मैं हूं! -रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि।"

मिनटों के भीतर, उनकी करीबी दोस्त शिवानी दांडेकर ने 'लव यू' के साथ्ज्ञ एक दिल वाले इमोजी पोस्ट किया। 

गौरतलब है कि सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और दिवंगत अभिनेता के फंड से पैसा निकालने का आरोप लगाया गया था। सुशांत की मौत के मामले में ड्रग से जुड़ी जांच के सिलसिले में उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

इस बीच, अभिनेत्री अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म चेहरे का हिस्सा है। सुशांत की मौत के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। अभिनेत्री फिल्म के पहले पोस्टर और टीजर से गायब थीं, जिसके बाद उन्हें परियोजना से निकाले जाने की अफवाहों ने जन्म लिया। हालांकि, वह ट्रेलर का हिस्सा हैं। रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित 'चेहरे' में अन्नू कपूर, रघुबीर यादव, क्रिस्टेल डिसूजा और रघुबीर यादव भी हैं।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन