1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋचा चड्ढ़ा ने शाही अंदाज में रैंप बिखेरे जलवे

ऋचा चड्ढ़ा ने शाही अंदाज में रैंप बिखेरे जलवे

 Published : Mar 08, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 02:07 pm IST

ऋचा चड्ढा को फिल्मों में हम हर तरह के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए देख चुके हैं। हाल ही में वह रैंप पर जलवे बिखेरती हुई नजर आई। ऋचा ने इंडिया बीच फैशन वीक 2017 में शाही अंदाज में...

richa Chadda- India TV Hindi
richa Chadda

पणजी: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को फिल्मों में हम हर तरह के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए देख चुके हैं। हाल ही में वह रैंप पर जलवे बिखेरती हुई नजर आई। ऋचा ने इंडिया बीच फैशन वीक 2017 में शाही अंदाज में डिजाइनर संगीता शर्मा के लिए रैंप वॉक किया। ऋचा ने ओनियन पिंक रंग का ट्रेल वाला लंहगा-चोली पहन रखा था, उस पर कढ़ाई से मोर पक्षी की आकृति उकेरी गई थी और उन्होंने नारंगी रंग का दुपट्टा ले रखा था। वह बेहद दिलकश नजर आ रही थीं। भारी लहंगा पहने ऋचा ने मेकअप कम कर रखा था।

शर्मा ने बताया, "ऋचा मेरे संग्रह के लिए पूरी तरह से उपयुक्त चेहरा हैं.. मेरा परिधान संग्रह मोर से प्रेरित है..मोर अपनी शुचिता, कुलीनता, साहस, खूबसूरती और शाही अंदाज के लिए जाना जाता है..ऋचा साहसी, खूबसूरत और शाही अंदाज वाली हैं, इसलिए उन्हें चुना।"

richa Chadda
richa Chadda

डिजाइनर के परिधान संग्रह में 25 से अधिक दस्तकारी वाले डिजाइन उपलब्ध थे, जिनमें लंबा कुर्ता, शरारा, लॉन्ग स्कर्ट, मोर की आकृति की कढ़ाई वाले ड्रेस शामिल थे। ऋचा ने अपने शो स्टॉपर परिधान के बारे में बताया, " यह अनोखा ब्राइडल (दुल्हन) लुक वाला परिधान है..यह ज्यादा भारी नहीं है।"

संगीता ने अपने परिधान संग्रह में लाल, साल्मन, गुलाबी, गहरे पीले, हल्के नीले रंग का इस्तेमाल किया। तीन दिवसीय फैशन महोत्सव छह मार्च को शुरू हुआ और इसमें अनुपम दयाल, अर्जुन खन्ना, केन फेर्न्‍स, ललित डालमिया जैसे डिजाइनरों ने भाग लिया। फैशन शो का भव्य समापन बुधवार को होगा, जहां डिजाइनर सुनीत वर्मा अपना नवीनतम परिधान संग्रह पेश करेंगे। ऋचा जल्द ही फिल्म ‘फुकरे 2’ में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन