1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमिक शो 'वन माइक स्टैंड' से लोगों को हंसाएंगी ऋचा चड्ढा

कॉमिक शो 'वन माइक स्टैंड' से लोगों को हंसाएंगी ऋचा चड्ढा

 Written By: IANS
 Published : Nov 07, 2019 11:40 am IST,  Updated : Nov 07, 2019 11:42 am IST

ऋचा चड्ढा का कहना है कि ह्यूमर (हंसी-मजाक) खुद को बयां करने का एक काफी ऑर्गेनिक और स्वाभाविक तरीका है।

Richa chadda- India TV Hindi
ऋचा चड्ढा

फिल्म 'फुकरे' में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की कॉमिक टाइमिंग ने लोगों ने खूब हंसाया था, उनका कहना है कि ह्यूमर (हंसी-मजाक) खुद को बयां करने का एक काफी ऑर्गेनिक और स्वाभाविक तरीका है। ऋचा अब कॉमिक शो 'वन माइक स्टैंड' में आकर ह्यूमर के प्रति अपने प्यार को एक दूसरे स्तर पर ले जाना चाहती हैं। इस शो के लिए ऋचा ने कॉमेडियन सपन वर्मा और आशीष शाक्या से सलाह ली है।

ऋचा ने कहा, "मुझे लोगों को हंसते देखना अच्छा लगता है। यह सोचकर ही काफी खुशी मिल रही है कि मंच पर खड़े होकर आपको अपने शब्दों से सबको हंसाना है। बता दूं कि ऐसा कर पाना बहुत ही संतोषजनक एहसास है।"

ऋचा का कहना है, "मेरे लिए हंसी-मजाक खुद को बयां करने का एक काफी ऑर्गेनिक और स्वाभाविक तरीका है। खुद को बयां करने के लिए मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ता था क्योंकि लोगों का मानना था कि मैं एक गंभीर इंसान हूं, तो यह काफी कन्फ्यूजिंग रहा, यह एक बेहतरीन प्रयोग रहा, लेकिन इसके बाद मैंने अपने करियर में ऐसा नहीं किया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन