1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटो शेयर कर फैन्स से पूछा- कौन है ये?

ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटो शेयर कर फैन्स से पूछा- कौन है ये?

 Published : Jan 22, 2020 05:57 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 05:57 pm IST

ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर फैन्स से पूछा है कि यह एक्टर कौन है?

rishi kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर ने शेयर की सेलिब्रिटी की तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। अपनी पुरानी यादों से लेकर स्पेशल पल वह अपने फैन्स के लिए पोस्ट करते रहते हैं। ऋषि कपूर ने कुछ दिन पहले मुगल-ए-आजम के बिहाइंड द सीन्स फोटो शेयर की थी। अब उन्होंने फैन्स को एक चैलेंज दिया है। कि वह बताए आखिर यह कौन एक्टर हैं।

ऋषि कपूर ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- आपको यह बताने की आवश्यकता है कि यह व्यक्ति कौन है? यदि किसी को पहले से ही एक अलग स्रोत के माध्यम से जवाब पता है, तो कृपया खुलासा करने से बचें। दूसरों के लिए सस्पेंस को खराब न होने दें। धन्यवाद। मैं आपको 10/20/50 अनुमान देता हूं। उत्तर जल्द ही आ रहा है !! "

ऋषि कपूर ने जैसे ही फोटो शेयर की उसके बाद फैन्स ने जवाब सोचना और पोस्ट करना शुरू कर दिया था। एक फैन ने सही पहचाना कि यह एक्टर प्राण हैं। साथ ही उन्होंने बैकग्राउंड स्टोरी लिखी। फैन ने लिखा- वह प्राण है। वह उस समय अविवाहित था। अपने बड़े भाई की शादी में उन्होंने अपनी नवविवाहित भाभी को अपने भाई के प्रेमी के रूप में प्रस्तुत किया। प्राण ने शिमला में स्थानीय रामलीला में सीता की भूमिका भी निभाई। अगर आप ध्यान से देखें, तो आपको कुमारी प्राण लिखा हुआ मिलेगा। "

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर बीते साल ही सितंबर में न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवाकर वापिस आए हैं। मुंबई वापिस आने के बाद वह इमरान हाशमी के साथ 'द बॉडी' में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन