1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रीता भादुड़ी ने किया दुनिया को अलिवदा: एक नजर उनके फिल्मी सफर पर

रीता भादुड़ी ने किया दुनिया को अलिवदा: एक नजर उनके फिल्मी सफर पर

 Published : Jul 17, 2018 11:00 am IST,  Updated : Jul 17, 2018 11:00 am IST

रीता भादुड़ी ने मंगलवार की सुबह इन दुनिया को अलविदा कह दिया। वह पिछले 10 दिनों से मुंबई के सुजय अस्पताल में भर्ती थीं। कहा जा रहा है कि कुछ वक्त से किडनी वीक की परेशानी चल रही थी। रीता इन दिनों स्टार भारत के लोकप्रिय शो 'निमकी मुखिया' में इमरती देवी की भूमिका में दिखाई दे रही थीं।

Rita Bhaduri- India TV Hindi
Rita Bhaduri

नई दिल्ली: मशहूर अदाकारा रीता भादुड़ी ने मंगलवार की सुबह इन दुनिया को अलविदा कह दिया। वह पिछले 10 दिनों से मुंबई के सुजय अस्पताल में भर्ती थीं। कहा जा रहा है कि कुछ वक्त से किडनी वीक की परेशानी चल रही थी। रीता इन दिनों स्टार भारत के लोकप्रिय शो 'निमकी मुखिया' में इमरती देवी की भूमिका में दिखाई दे रही थीं। अभिनेता शिशिर शर्मा ने उनके निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर कहा, "आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि अभिनेत्री रीता भादुड़ी की यात्रा अब खत्म हो गई है।“ (नहीं रहीं 'निमकी मुखिया' की दादी रीता भादुड़ी )

उन्होंने आगे लिखा, “उनका अंतिम संस्कार 17 जुलाई, मंगलवार दोपहर 12 बजे श्मशान घाट में किया जाएगा। पारसी वाड़ा रोड, पार्शीवाड़ा, चकाला, अंधेरी ईस्ट। बेहद दुख... एक बेहतरीन इंसान को खो दिया... हम में से कई लोगों की मां.. तुम्हारी बहुत याद आएगी मां।" रीता भादुड़ी कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें 1970 से 1990 के दौरान कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर देखा जा चुका है।

रीता को खासतौर पर उनकी फिल्में 'सावन को आने दो' और 'राजा' में बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाना जाना जाता है। बता दें कि इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

रीता को फिल्म 'जूली' में जूली की सबसे अच्छी दोस्त की भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गया गाना 'ये रातें नई पुरानी' काफी लोकप्रिय रहा।

रीता न सिर्फ हिन्दी फिल्मों और टीवी शोज में नजर आईं बल्कि उन्होंने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। हालांकि वह गुजराती परिवार से नहीं थीं। रीता ने भारतीय सिनेमा में करीब 71 फिल्मों में काम किया है।

इसके अलावा वह 90 के दशक के कई लोकप्रिय धारावाहिक जैसे 'एक महल हो सपनों का', 'अमानत', 'हम सब 'बाराती' और 'हसरतें' में अहम किरदारों मे नजर आई थीं।

रीता को रुबिना दिलाइक के शो 'छोटी बहू' में शांति पुरोहित की भूमिका में देखा गया था।

इन दिनों वह 'निमकी मुखिया' में दादी का रोल निभाती दिख रही थीं। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि उन्हें किडनी वीक की परेशानी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन