1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, ये सितारे हैं बॉलीवुड के असली 'खतरों के खिलाड़ी'

रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, ये सितारे हैं बॉलीवुड के असली 'खतरों के खिलाड़ी'

 Published : May 10, 2017 04:16 pm IST,  Updated : May 10, 2017 04:16 pm IST

रोहित शेट्टी को उनकी जबरदस्त एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। वैसे फिल्मों में सितारों को मारधाड़ और एक्शनबाजी करते हुए देखना तो आम बात है, लेकिन हाल ही में रोहित ने खुलासा किया है कि उनकी नजर में कौन असली खिलाड़ी है। रोहित का कहना है कि...

rohit shetty- India TV Hindi
rohit shetty

मुंबई: बॉलीवुड के फिल्मकार रोहित शेट्टी को उनकी जबरदस्त एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। वैसे फिल्मों में सितारों को मारधाड़ और एक्शनबाजी करते हुए देखना तो आम बात है, लेकिन हाल ही में रोहित ने खुलासा किया है कि उनकी नजर में कौन असली खिलाड़ी है। रोहित का कहना है कि उनके मुताबिक अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और अजय देवगन जैसे कलाकार बॉलीवुड के 'खतरों के खिलाड़ी' हैं। 'गोलमाल' के निर्देशक ने मंगलवार को सभी प्रतियोगियों के साथ 'खतरों के खिलाड़ी' का 8वां सत्र शुरू किया।

रोहित ने कहा, "मेरे दृष्टिकोण से, मुझे लगता है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और सुनील शेट्टी बॉलीवुड के 'खतरों के खिलाड़ी' हैं। मैं उन्हें तब से देख रहा हूं, जब मैं सहायक निर्देशक था। उस समय कोई विशेष प्रभाव नहीं था, केबल और सीजीएस (कंप्यूटर ग्राफिक्स) और वे अपनी फिल्मों में असली एक्शन सीक्वेंस खुद करते थे।" फिल्मकार की एंट्री मंगलवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में 'सिंघम' की धुनों के साथ हुई।

नए सत्र 'खतरों के खिलाड़ी' के बारे में उन्होंने कहा, "इस शो में सभी चीजें लाइव हैं। इस शो में कोई विशेष प्रभाव या कंप्यूटर ग्राफिक्स नहीं हैं। दो वर्ष के अंतराल के बाद मुझे यह घर वापसी जैसा लगा और इस सत्र की शूटिंग स्पेन में कर रहे हैं, जो उत्साहजनक है।" 'खतरों के खिलाड़ी' का विषय 'पेन इन स्पेन' है। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होगा। 'बाहुबली 2' पाकिस्तान में भी होगी रिलीज, नाम होगा 'बाबू अली 2'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन