1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन के पति ने शुभ मंगल सावधान के डायरेक्टर को किया है साइन !

विद्या बालन के पति ने शुभ मंगल सावधान के डायरेक्टर को किया है साइन !

 Published : Oct 06, 2017 04:46 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 04:46 pm IST

'शुभ मंगल सावधान' से बॉलीवुड में आगाज करने वाले निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना अब इस फिल्म से जुड़ गए हैं।

ra prasanna siddharth roy kapoor- India TV Hindi
ra prasanna siddharth roy kapoor

मुंबई: फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' से बॉलीवुड में आगाज करने वाले निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना को फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है।

प्रसन्ना ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "..और यह पक रहा था। सिड (सिद्धार्थ) रॉय कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म के होने की घोषणा कर रहा हूं। 'शुभ मंगल सावधान' के बाद 'एक्शन' बोलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।"

सिद्धार्थ का कहना है कि प्रसन्ना बेहद प्रतिभाशाली फिल्मकार हैं और उनके साथ काम करने को लेकर वह बेहद खुश हैं।

सिद्धार्थ 'दंगल', 'एबीसीडी-2', 'हैदर', 'बर्फी' और 'काई पो छे' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन