1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साध्वी प्राची ने कहा, तो ऐसे बॉलीवुड सितारे भी चले जाएं पाक

साध्वी प्राची ने कहा, तो ऐसे बॉलीवुड सितारे भी चले जाएं पाक

 Published : Oct 03, 2016 07:39 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 07:39 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहे हैं। । अब साध्वी प्राची ने भी इस पर बयान दिया है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में चल रही तल्खी के बीच पाकिस्तानी कलाकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपनी कला को अपने देश में ही दिखाएं...

prachi- India TV Hindi
prachi

जबलपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहे हैं। पिछले दिनों हुए उड़ी हमले के बार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भारत में काम कर रहे है पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था। इसे लेकर कई हस्तियों से प्रतिक्रिया जाहिर की। अब साध्वी प्राची ने भी इस पर बयान दिया है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में चल रही तल्खी के बीच पाकिस्तानी कलाकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपनी कला को अपने देश में ही दिखाएं, और अगर इन कलाकारों के प्रति सलमान, शाहरुख अमिर खान सहित अन्य को हमदर्दी है तो वे भी पाकिस्तान चले जाएं। हमारे देश का खाकर पाकिस्तान से हमदर्दी नहीं चलेगी। पाकिस्तान कलाकारों के भारत में आकर कार्यक्रम देने पर कई हिंदूवादी संगठनों को सख्त ऐतराज है, इतना ही नहीं उनके भारत में होने वाले कार्यक्रमों पर भी विरोध जताया जा रहा है। इस पर सलमान खान पाक कलाकारों के समर्थन में सामने आए, जिसका भी विरोध हुआ है। साध्वी प्राची ने सलमान खान के नरमी वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

इसे भी पढ़े-

जबलपुर प्रवास पर आई साध्वी प्राची ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि यह बात ठीक है कि पड़ोसी से मिलकर रहना चाहिए, लेकिन यदि पड़ोसी बदमाश हो तो उसे सबक सिखाना भी जरूरी है, क्योंकि लातों के भूत कभी बातों से नहीं मानते हैं।

उन्होंने महात्मा गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी कभी उनके आदर्श नहीं हो सकते, वे तो गांधी जयंती पर गोडसे को नमन करती हैं, क्योंकि अगर वे गांधी के सीने में गोली नहीं मारते तो आज हिंदुस्तान मक्का-मदीना में नमाज पढ़ रहा होता।

उन्होंने पाकिस्तान की समस्या का जनक गांधी को बताया। उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या पैदा करने वाले भी वही हैं। जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनवाकर गांधी ने ये समस्या पैदा की थी। इसी समस्या के चलते हजारों सैनिक शहीद हो रहे हैं। गांधी नहीं मेरे आदर्श चंद्र शेखर आजाद, भगत सिह व बिस्मिल हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि इस देश में लालबहादुर शास्त्री के बाद वे दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देश के हजारों शहीदों की शहादत का बदला लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारें घोटालों की सरकारें रही, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लोग घोटाले भूल गए हैं।

उन्होंने कहा कि चीन लगातार पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है। मसूद अजहर जैसे आतंकी को वह आतंकी नहीं मान रहा। इस तरह आतंकी देश का समर्थक चीन भी आतंकी है इसलिए भारत में चीन का कोई सामान नहीं बिकना चाहिए। चीनी वस्तुओं की होली जलाकर रामदेव के उत्पादों का उपयोग करें ताकि देश का धन देश में ही रहे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन