1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सलमान विवाद पर राज ठाकरे ने कहा- मित्रता राज्य या देश से उपर नहीं

सलमान विवाद पर राज ठाकरे ने कहा- मित्रता राज्य या देश से उपर नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2016 08:31 am IST,  Updated : Oct 03, 2016 08:31 am IST

सलमान खान से अपनी मित्रता का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि मित्रता राज्य या देश से उपर नहीं है।

raj thackarey slams salman khan says friendship is not...- India TV Hindi
raj thackarey slams salman khan says friendship is not above state or nation

ठाणे: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से अपनी मित्रता का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि मित्रता राज्य या देश से उपर नहीं है। उन्होंने यहां एक रैली में कहा, पाकिस्तानी कलाकारों के बारे में सलमान के हाल के बयानों के बाद लोग महसूस करने लगे कि राज ठाकरे इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलेंगे। जब राज्य एवं देश आता है तो तो कोई दोस्त नहीं होता।

राज ठाकरे ने सलमान को सलाह भी दी कि उन्हें जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए। सलमान ने कहा था कि बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार आतंकवाद का कोई हल नहीं है।

वहीं, राज ठाकरे ने जाति आधारित आरक्षण का विरोध करते हुए कहा, जाति के आधार पर आरक्षण खत्म कर देना चाहिए। आरक्षण केवल आर्थिक रूप से पिछड़ों को दिया जाना चाहिए। जब भी मुझे प्रधानमंत्री :नरेंद्र मोदी से: मिलने का मौका मिलेगा, मैं उनसे उन लोगों को आरक्षण देने का अनुरोध करूंगा, जो आर्थिक रूप से पिछड़े हैं भले ही उनकी जाति कोई भी हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत