1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' सऊदी अरब में रिलीज होगी

सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' सऊदी अरब में रिलीज होगी

 Published : Feb 12, 2020 11:46 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 11:47 pm IST

भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन अब सऊदी अरब में रिलीज होगी

सैफ अली खान - India TV Hindi
सैफ अली खान  Image Source :

मुंबई: भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन अब सऊदी अरब में रिलीज होगी। यह फिल्म मध्य पूर्वी देश में गुरुवार को रिलीज होगी। फिल्म के सह प्रायोजक जय सेवकरमानी ने कहा, "यह देखना सुखद है कि जवानी-जानेमन को सभी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। यह सैफ की पहली सोलो फिल्म है, जो सऊदी के बाजार में उतरेगी। उम्मीद है कि यह फिल्म सऊदी की जनता को पसंद आएगी।"

नितिन कक्कड़ की निर्देशित इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सैफ के अलावा इस फिल्म में तब्बू और अलाया एफ भी हैं, जिनकी यह पहली फिल्म है।

अपने ही ट्रेलर को रिपोर्ट करने को क्यों कह रही हैं तापसी पन्नू?

पूजा इंटरटेनमेंट, ब्लैक नाइट फिल्म और नार्थन लाइट्स फिल्म के साथ इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन