1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy : सरफराज खान ने जड़ा एक और शतक, मजबूत स्थिति में मुंबई

Ranji Trophy : सरफराज खान ने जड़ा एक और शतक, मजबूत स्थिति में मुंबई

 Reported By: IANS
 Published : Feb 12, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 06:30 pm IST

मुंबई ने पहले दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 352 रनों के साथ किया। स्टम्प्स तक सरफराज 169 रन बनाकर नाबाद हैं।

Ranji Trophy: Sarfaraz Khan hits another century, Mumbai in strong position- India TV Hindi
Ranji Trophy: Sarfaraz Khan hits another century, Mumbai in strong position Image Source : PTI
मुंबई। सरफराज खान ने एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी के मैच के पहले दिन बुधवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ शतक जमा मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मुंबई ने पहले दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 352 रनों के साथ किया। स्टम्प्स तक सरफराज 169 रन बनाकर नाबाद हैं। सरफराज इस रणजी सीजन में 228.50 की औसत से रन बना रहे हैं। 8 इनिंग में उनके नाम 914 रन हो गए हैं।
 
सरफराज के अलावा आकíषत गोमेल ने 122 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज गोमेल को हालांकि अपने साथ हार्दिक तामोर का ज्यादा लंबा साथ नहीं मिला। तामोर 16 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए।
 
सूर्यकुमार यादव ने 43 रनों का योगदान दिया और गोमेल के साथ मिलकर टीम का स्कोर 68 तक पहुंचाया। सिद्देश लाड सिर्फ चार रन बना सके। यहां से फिर गोमेल और सरफराज ने टीम को मजबूती देते हुए 275 रनों की साझेदारी की।
 
गोमेल की पारी का अंत शुभम शर्मा ने 347 के कुल स्कोर पर किया। उन्होंने 240 गेंदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्का मारा। उनके जाने के कुछ ही देर बाद दिन का खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई।
 
सरफराज ने अभी तक अपनी पारी में 204 गेंदों का सामना किया है और 22 चौकों तथा तीन छक्कों की मदद से 169 रन बनाए हैं।
 
मध्य प्रदेश के लिए कुलदीप सेन ने तीन विकेट अपने नाम किए। शुभम को एक विकेट मिला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल