नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हाल ही में मुंबई के एक जिमखाना में टेनिस खेलते हुए नजर आए। यहां उनके साथ पार्टनर के तौर पर उनके दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान दिखे। सारा और इब्राहिम सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं। सैफ पर्पल टी-शर्ट और टेनिस शॉर्ट्स पहने हुए दिखे। लेकिन यहां सभी का ध्यान सैफ की बेटी सारा पर ही था। वह यहां टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए दिखीं। इसमें सारा काफी स्मार्ट नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ सैफ के बेटे इब्राहिम भी खेल में पूरी तरह से डूबे हुए दिखे। हालांकि इस खेल में यह नहीं पता चल पाया कि जीत किसकी हुई है।
इसे भी पढ़े:- सैफ की बेटी सारा इस नेता के बेटे को कर रही हैं डेट
करीना-सैफ के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान!
गर्भवती होने के सवाल पर करीना ने कहा, भगवान ने चाहा तो...
सारा के बारे में पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। लेकिन फिल्मों में डैब्यू से पहले ही वह मीडिया में छा गई है। कुछ वक्त पहले सारा का नाम महाराष्ट्र के एक राजनेता के पोते के साथ जुड़ा था। इसके बाद सारा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। 22 साल की सारा अब हिन्दी सिनेमाजगत में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार सारा, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हैं।

खबरों के मुताबिक ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो ईशान की भी यह डैब्यू फिल्म ही साबित होगी।







