1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखिए बड़जात्या के अंदाज में सलमान और सोनम का 'प्रेम'

देखिए बड़जात्या के अंदाज में सलमान और सोनम का 'प्रेम'

 Published : Oct 01, 2015 12:42 pm IST,  Updated : Oct 01, 2015 01:26 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने एवरग्रीन किरदार 'प्रेम' को वापस लेकर आ रहे हैं। वह सूरज बड़जातिया की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में प्रेम का किरदार निभाएंगे। फिल्म का पहला

देखिए बड़जात्या के...- India TV Hindi
देखिए बड़जात्या के अंदाज में सलमान और सोनम का 'प्रेम'

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने एवरग्रीन किरदार 'प्रेम' को वापस लेकर आ रहे हैं। वह सूरज बड़जातिया की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में प्रेम का किरदार निभाएंगे। फिल्म का पहला टीजर पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इसमें उनके साथ सलमान खान भी दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर में सोनम कपूर लेटी हुई नजर आ रही हैं वहीं सलमान उनके पास बैठ कर उन्हें निहार रहे हैं। सोनम ने पोस्टर ट्वीट करने के साथ इसमें कैप्शन लिखा "दोस्तों यह प्रेम रतन धन पायो का पहला लुक है। इसमें मैं पहली बार सलमान खान और राजश्री प्रोडक्शन के साथ काम कर रही हूं।"

इसे भी पढ़े:- सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का पहला लुक जारी

india tv

फिल्म का पोस्टर सलमान की पुरानी फिल्मों जैसे 'हम आपके है कौन', 'हम दिल दे चुके सनम' की याद दिलाता है। इस पोस्टर को देख लगता है कि उस समय का प्रेम अब एक फिर से हमारे सामने आ गया है।

इससे पहले भी फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था जिसमें सलमान खान नीले रंग का कुर्ता और सफेद रंग की धोती पहने हुए नजर आ रहे थे। लेकिन इस पोस्टर में उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था।

इसे भी पढ़ें:-सलमान खान संग देखिए ‘प्रेम रतन धन पायो’ का ट्रेलर, जानिए कैसे

फिल्म का ट्रेलर 1 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

सलमान के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और फिल्म के पोस्टर ने लोगों के बीच उत्सुकता और ज्यादा बढ़ा दी है। फिल्म में सलमान और सोनम के अलावा नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल, अरमान कोहली और अनुपम खेर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

अगली स्लाइड में देखें प्रेम रतन धन पायो में सलमान का देसी लुक:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन