1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'राधा तू क्यों गोरी, मैं क्यों काला' फिल्म में नजर आएंगी यूलिया वंतूर

'राधा तू क्यों गोरी, मैं क्यों काला' फिल्म में नजर आएंगी यूलिया वंतूर

 Published : Sep 12, 2018 03:12 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 03:12 pm IST

रोमानियाई गायिका व अभिनेत्री यूलिया वंतूर को फिल्म 'राधा तू क्यों गोरी मैं क्यों काला' के लिए अनुबंधित किया गया है।

Iulia-vantur- India TV Hindi
Iulia-vantur

मुंबई: रोमानियाई गायिका व अभिनेत्री यूलिया वंतूर को फिल्म 'राधा तू क्यों गोरी मैं क्यों काला' के लिए अनुबंधित किया गया है। स्टूडियो 5 एलीमेंट्स की फिल्म में वह भगवान कृष्ण की अनुयायी के रूप में नजर आएंगी। इसका निर्देशन प्रेम आर सोनी करेंगे।

स्टूडियो 5 एलीमेंट्स की प्रेरणा अरोड़ा ने एक बयान में कहा, "यूलिया वंतूर के 'राधा तू क्यों गोरी मैं क्यों काला' का हिस्सा बनने से स्टूडियो 5 एलीमेंट्स बेहद खुश है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।"

फिल्म की शूटिंग जल्द ही मथुरा में शुरू होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन