1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान बने रियल लाइफ 'बजरंगी भाईजान', भारतीय लड़की को मिलाएंगे उसके परिवार से

सलमान खान बने रियल लाइफ 'बजरंगी भाईजान', भारतीय लड़की को मिलाएंगे उसके परिवार से

 Published : Aug 06, 2015 05:27 pm IST,  Updated : Aug 06, 2015 05:53 pm IST

नई दिल्लीः सलनाम खान फिरसे अपने बजरंगी भाईजान के एक्ट को दोहराने वाले है लेकिन फर्क इतना है कि इस बार वो रियल लाइफ के बजरंगी भाईजान बने है। सलमान खान और कबीर खान ने

सलमान खान बने रियल...- India TV Hindi
सलमान खान बने रियल लाइफ 'बजरंगी भाईजान'

नई दिल्लीः सलनाम खान फिरसे अपने बजरंगी भाईजान के एक्ट को दोहराने वाले है लेकिन फर्क इतना है कि इस बार वो रियल लाइफ के बजरंगी भाईजान बने है।

सलमान खान और कबीर खान ने पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता और पूर्व मंत्री अंसार बर्नी की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए पाकिस्तान में रह रही 23 साल की भारतीय लड़की के परिवार को ढूंढने का जिम्मा उठाया है।

खबरों का माने तो कबीर खान ने सलमान को जब गीता के बारे में बताया तो वो हैरान गए और उन्होंने कहा कि हमें इसके बारे में भारत में जगह-जगह खबर फैलानी चाहिए जिससे की अंत में उसके परिवार वालों तक ये सूचना पहुंच सके।

बर्नी ने एक इंटरव्यू में बताया कि सुष्मा स्वाराज के अलावा, फिल्म निर्देशक कबीर खान और सलमान खान ने भी उन्हें भरोसा दिलाया है कि वो गीता को उसके परिवार से मिलवा कर रहेंगे।

ये भी पढ़ें- सलमान खान की बजरंगी भाईजान बनी 300 करोड़ क्लब की दूसरी फिल्म

India TV

कबीर खान न कहा, "मुझे गीता की कहानी काफी दुखदायी लगी लेकिन एक बात से मुझे खुशी मिली की पाकिस्तान में एक परिवार उसकी रेख-देख कर रहा है। मानवता अब भी जिंदा है। अगर हमारी फिल्म के माध्यम में किसी को उसको खोया हुआ परिवार मिल सकता है कि इससें बड़ा ईनाम हमारे लिए क्या होगा। जो हम कर सकते है वो ये है कि गीता के बारे में हर जगह लोगों को बताए जैसा की हमने 'मुन्नी' के लिए फिल्म में किया ताकि इस कहानी का भी एक सुखद अंत हो।"

अगली स्लाइड में जानिए गीता के बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन